Skip to content
November 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • युवा CAIT की “तिरंगा बाइक रैली” में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश*
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT की “तिरंगा बाइक रैली” में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश*

Purushottam Manhare August 11, 2026

*हर घर तिरंगा – हर दुकान तिरंगा” के संदेश से देशभक्ति के रंग में रंगा रायपुर*

 

 

रायपुर। युवा CAIT द्वारा “हर घर तिरंगा – हर दुकान तिरंगा” अभियान के तहत आज भव्य “तिरंगा बाइक रैली” का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवा व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

युवा CAIT प्रदेश अध्यक्ष  कान्ति पटेल, प्रदेश महामंत्री  रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि रैली का उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना था।

तिरंगा बाइक रैली को देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अमर पारवानी ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा – हर दुकान तिरंगा’ अभियान के माध्यम से हमें राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। व्यापारियों और युवाओं की इस तरह की सहभागिता देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देना चाहिए।

युवा CAIT प्रदेश अध्यक्ष कान्ति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह ने बताया कि तिरंगा बाइक रैली मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन तक निकाली गई। रैली में शामिल युवा व्यापारी हाथों में तिरंगा लेकर एवं बाइकों पर तिरंगा लहराते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े। रैली के दौरान रायपुर शहर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

रैली का रायपुर प्लायवुड एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात हार्डवेयर, पेंट्स एंड सेनेटरी वेयर डीलर्स एसोसिएशन द्वारा रैली में शामिल सभी साथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

युवा CAIT के पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, युवा साथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों के माध्यम से युवाओं में देश के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर कैट पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः – अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट, युवा टीम के साथीगण एवं व्यापारिक संगठनों के पदघिकारीगण।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भारत मंडपम, नई दिल्ली में “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के भूमि पूजन समारोह में CAIT के शीर्ष नेतृत्व ने लिया भाग :अमर पारवानी
Next नदी, पहाड़, और घने जंगल को पार करते हुए नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा*

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.