’’मैक कबड्डी दंगल 2026 का भव्य आयोजन’’
महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक) द्वारा मैक कबड्डी दंगल 2026 अंतर-महाविद्यालयीन कबड्डी चैंपियनशिप का सफल आयोजन मैक परिसर में उच्च शिक्षा विभाग, पं. रविषंकर षुक्ल विष्वविद्यालय रायपुर के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों एवं जिलों की 27 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के साथ-साथ 50 से अधिक खेल अधिकारियों एवं उच्च शिक्षा कबड्डी संघ से जुड़े अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। खेल मैदान में पूरे समय उत्साह और रोमांच का वातावरण बना रहा। प्रतिभागी टीमों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी फुर्ती, रणनीतिक सोच, शारीरिक क्षमता, साहस, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजीव चैधरी विभागाध्यक्ष, शारीरिक षिक्षा अध्ययनषाला पं. रविषंकर षुक्ल विष्वविद्यालय रायपुर के द्वारा प्रतियोगिता का षुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथियों में श्री प्रदीप यादव, सचिव छत्तीसगढ़ कबड्डी एसोसिएशन, डॉ. रामानंद यदु सेवानिवृत्त क्रीडाधिकारी, तथा श्री मुकेश कुमार साहू अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को जीवन में अनुशासन, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
डॉ. चंद्रशेखर बांधे ने प्रतियोगिता में कार्यक्रम पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई, जबकि श्री महेंद्र राजक, खेल समन्वयक ने उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता में विजेता टीम – नेताजी सुभाष महाविद्यालय अभनपुर
उपविजेता टीम – शा. महाविद्यालय कंडेल धमतरी
प्रतियोगिता का आयोजन श्री तुलाराम मंडले, खेल अधिकारी, मैक के नेतृत्व मे हुआ। महाविद्यालय प्रशासन, खेल अधिकारियों, प्रतिभागी संस्थानों तथा छात्र स्वयंसेवकों के सक्रिय सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
