रायपुर 17 सितंबर 2026। शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर आज गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से राजीव गांधी चौक तक मशाल रैली निकाली गई। हाथों में मशाल लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न जनहित के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया।
मशाल रैली के माध्यम से कांग्रेस ने बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार, पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग की।



मशाल रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में जलती मशाल लेकर गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक पहुंचे। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाए और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय करने की बात कही।
कांग्रेस ने इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल से जुड़ी 25 विफलताओं को लेकर सोशल मीडिया पोस्टर भी जारी किया। कांग्रेस द्वारा जारी पोस्टर में रोजगार, कृषि, आर्थिक नीतियों, सामाजिक कल्याण, शिक्षा और पेपर लीक सहित कई विषयों को उठाया गया है।
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे , पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा , एवं पंकज शर्मा ने कहा कि मशाल रैली केवल विरोध का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर सामने लाने का प्रयास है। कांग्रेस का कहना है कि देश का युवा रोजगार, विद्यार्थी बेहतर शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षाओं, किसान अपनी आय एवं फसल से जुड़े मुद्दों तथा आम जनता महंगाई से राहत की अपेक्षा
