रायपुर । अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया है। जिसमें रायपुर के नारायण राठी को अर्थमंत्री का पद मिला है। चुनाव के अनुसार संदीप काबरा (जोधपुर) सभापति निर्वाचित हुए हैं।






राजकुमार काल्या (गुलाबपुरा) महामंत्री चुने गए हैं। नारायण राठी (रायपुर) को अर्थमंत्री का दायित्व मिला है। विजय राठी (इटारसी) संगठन मंत्री चुने गए हैं। महासभा के 31 वें सत्र के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति राठी, महामंत्री किरण लड्डा समेत समस्त पदाधिकारी, संरक्षक, कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
