Skip to content
September 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प

Purushottam Manhare September 21, 2026

रायपुर।

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री कांति पटेल, युवा प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए युवा CAIT – छत्तीसगढ़ द्वारा “स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” अभियान के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर परवानी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

युवा CAIT द्वारा श्री अमर परवानी जी के जन्मदिवस को स्वास्थ्य, सेवा एवं जनहित की पहल के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। व्यापारिक समुदाय के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता एवं मार्गदर्शन को सम्मान देते हुए यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा को समर्पित रहेगा।

यह मेगा हेल्थ कैम्प 24 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक CAIT कार्यालय, हीरा आर्केड, पंडरी के सामने, रायपुर में आयोजित होगा। कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

युवा CAIT के प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापारिक समुदाय दिनभर अपने व्यवसाय, ग्राहकों एवं व्यापारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण कई बार व्यापारी अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं देखभाल के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए “स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” अभियान के माध्यम से व्यापारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री कांती पटेल जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह जी ने कहा कि, “एक स्वस्थ व्यापारी ही स्वस्थ परिवार और मजबूत व्यापार की नींव रख सकता है। व्यापार की निरंतर प्रगति के साथ स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी उतना ही आवश्यक है।” उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश की विभिन्न व्यापारी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा सभी व्यापारियों एवं उनके परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल व्यापारिक समुदाय के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता का संदेश भी देगी। युवा CAIT का प्रयास है कि व्यापारी अपने व्यस्त व्यावसायिक जीवन के बीच अपने स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालें और स्वस्थ रहते हुए अपने परिवार एवं व्यवसाय को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अमर परवानी जी उपस्थित रहेंगे। उनके जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि व्यापारिक समुदाय के प्रति सम्मान, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी प्रदर्शित करेगा।

युवा CAIT ने रायपुर के अधिक से अधिक व्यापारियों, युवा उद्यमियों, विभिन्न व्यापारी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा उनके परिवारों से इस निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ लेने की अपील की है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित
Next चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न

Related Stories

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*

September 21, 2026
चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न

September 21, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित

You may have missed

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.