Skip to content
November 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अल्ट्राटेक सीएसआर की आजीविका पहलः 10 जरूरतमंद परिवारों को मिले हाथ ठेले
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

अल्ट्राटेक सीएसआर की आजीविका पहलः 10 जरूरतमंद परिवारों को मिले हाथ ठेले

Purushottam Manhare September 24, 2026

बलौदा बाजार. ।अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10 हाथ ठेलों का वितरण किया गया। यह पहल प्रबंधन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सतत आजीविका विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सेमहराडीह के 3. कुकुरदी के 4. ढनढनी के 2 तथा करमंडीह के 1 हितग्राही को
हाथ ठेला प्रदान किया गया। हाथ ठेलों के माध्यम से लाभार्थी छोटे व्यवसाय एवं स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर नियमित आय अर्जित कर सकेंगे तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ बना सकेंगे।
हाथ ठेला वितरण कार्यक्रम में ढनढनी उपसरपंच भूपेन्द्र साहू, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत ध्रुव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अल्ट्राटेक सीएसआर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम है।
इस अवसर पर सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘अल्ट्राटेक सीएसआर का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। हाथ ठेला
वितरण जैसी आजीविका संवर्धन पहलें जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक रोजगार एवं नियमित आय अर्जित करने का अवसर प्रदान करती हैं। हमें विश्वास है कि सभी हितग्राही इस सहायता का सदुपयोग करते हुए अपने व्यवसाय को आगे बढाएंगे और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘अल्ट्राटेक सीएसआर विभाग शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अल्ट्राटेक सीएसआर द्वारा आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इससे पूर्व आसपास के 6 गांवों में 25 जरूरतमंद परिवारों को हाथ ठेले प्रदान किए जा चुके हैं। वर्तमान वितरण के साथ अब तक कुल 35 परिवार इस पहल से लाभान्वित हो चुके हैं। इस सहायता के माध्यम से लाभार्थी छोटे व्यवसाय स्थापित कर नियमित आय अर्जित कर रहे हैं तथा अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ बना रहे हैं।
अल्ट्राटेक सीएसआर विभाग क्षेत्र के ग्रामीण समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। विभाग द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा एवं दया वर्मा का विशेष योगदान रहा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
Next बारिश भी नहीं रोक पाई बाबा साहेब के अनुयायियों का संकल्प, भीम संकल्प दिवस पर गांधी उद्यान में जुटे समाजजन, शिक्षा और संगठन को बनाया प्राथमिकता

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.