Skip to content
November 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का भव्य समापन*
  • Uncategorized

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का भव्य समापन*

Purushottam Manhare September 29, 2026

`

*एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का भव्य समापन*

_रोमांचक फाइनल में नगरनार ने किरंदुल को 3-1 से हराकर जीता खिताब_

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल एनएमडीसी के अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का रविवार देर शाम किरंदुल के फुटबॉल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (नगरनार) ने बैलाडीला लौह अयस्क खदान, किरंदुल को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, जबकि किरंदुल परियोजना की टीम उपविजेता रही।

 

समापन समारोह में रवींद्र नारायण, अधिशासी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जे.सी. दास, सीजीएम (प्रोडक्शन) एवं अध्यक्ष, स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के साथ ही एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में कार्मिक संगठनों एवं खेल जगत के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें नोमेश्वर राव, अध्यक्ष, एसकेएमएस, प्रदीप कुमार नामदेव, सचिव, एसकेएमएस, ए.के. सिंह, सचिव, एमएमडब्ल्यूयू, रवि मंडल, अध्यक्ष, जिला फुटबॉल संघ तथा जॉन वेल्डन, सचिव, जिला फुटबॉल संघ, दंतेवाड़ा शामिल रहे।

समापन समारोह में स्वागत संबोधन मोहम्मद तनवीर जावेद, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया। इसके बाद टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि रवींद्र नारायण ने आधिकारिक रूप से अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के समापन की घोषणा की। इसके साथ ही टूर्नामेंट के ध्वज को उतारकर स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष जे सी दास को सौंपा गया, जो टूर्नामेंट के औपचारिक समापन का प्रतीक रहा।

टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के तौर पर किरंदुल टीम के अमित दीक्षित और सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर नागेश सम्मानित हुए। नगरनार के सुकरू बघेल बेस्ट मिडफील्डर, कार्तिक बेस्ट फॉरवर्ड बने। नगरनार टीम के ही उमेश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ फेयर प्ले का पुरस्कार दाेनिमलाई के विल्सन को मिला।

अंत में राजनाथ, सदस्य, स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट ने कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों के कार्मिकों को खेल के माध्यम से एक साझा मंच पर लाने के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन, फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से जीवंत बनाया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous Aksiyon Tutkunları İçin 1King
Next भूगोल विभाग एवं इको क्लब दुर्गा महाविद्यालय के द्वारा विश्व नदी दिवस पर व्याख्यान और प्रश्न मंच कार्यक्रम किया गया आयोजन

Related Stories

एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना
  • Uncategorized

एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना

November 11, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026

Recent Posts

  • *कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*
  • एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना
  • श्रीदूधाधारी मठ एवं जैतू साव मठ में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व*
  • कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*
  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

You may have missed

*कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

*कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*

November 11, 2026
एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना
  • Uncategorized

एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना

November 11, 2026
श्रीदूधाधारी मठ एवं जैतू साव मठ में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व*
  • छत्तीसगढ़

श्रीदूधाधारी मठ एवं जैतू साव मठ में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व*

November 11, 2026
कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*

November 11, 2026

Recent Posts

  • *कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*
  • एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना
  • श्रीदूधाधारी मठ एवं जैतू साव मठ में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व*
  • कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*
  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.