*इंदौर।* इस दिवाली शहर में त्योहारों की रौनक और भी खास होने वाली है। शहर की सबसे पसंदीदा लाइफस्टाइल प्रदर्शनी *’रंगरेज़्ज़ा बाय आरंभ – दिवाली एडिशन’* का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
यह दो दिवसीय एक्जीबिशन *27 और 28 अक्टूबर 2026 (मंगलवार-बुधवार)* को *होटल इंफिनिटी, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास, इंदौर* में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी दोनों दिन *सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक* आम लोगों के लिए खुली रहेगी।



‘शॉप, स्टाइल, सेलिब्रेट’ की थीम पर आधारित इस एक्जीबिशन में देशभर के चुनिंदा डिज़ाइनर्स और ब्रांड्स के कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। दिवाली और धनतेरस के मद्देनज़र इस बार कलेक्शन को खास तौर पर तैयार किया गया है।
प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव एथनिक वियर, फेस्टिव डिज़ाइनर सूट्स, लहंगा-साड़ी कलेक्शन, आकर्षक ज्वेलरी, ट्रेंडी एक्सेसरीज, फुटवियर और क्लच की विस्तृत रेंज देखने को मिलेगी। इसके साथ ही घर को सजाने के लिए होम डेकोर, दीयों, बंदनवार और दिवाली गिफ्टिंग के लिए प्रीमियम गिफ्ट हैम्पर्स के भी कई विकल्प मौजूद रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि पिछले एडिशन की सफलता के बाद इस बार प्रदर्शनी को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें इंदौर के अलावा दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और लखनऊ के डिज़ाइनर्स भी हिस्सा लेंगे।
त्योहारों के इस सीजन में परिवार के साथ शॉपिंग के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। *सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।*
