*‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ स्वच्छता का दिया संदेश, स्कूल-आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण*
*कुकेरा।* यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे *‘सेवा संकल्प अभियान’* के तहत धरसींवा विकासखंड के ग्राम कुकेरा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में *‘स्वच्छता ही सेवा 2026’* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष *श्री नवीन अग्रवाल* शामिल हुए और ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।



इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष *नवीन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी का व्यापक आंदोलन बनाया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवा भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम है। स्वच्छ गांव, स्वस्थ परिवार और जागरूक नागरिक ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में स्वयं भी योगदान दें और दूसरों को भी प्रेरित करें। भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा है और कार्यकर्ता इसी भावना के साथ निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं।*
कार्यक्रम के दौरान श्री नवीन अग्रवाल ने ग्राम के *आंगनबाड़ी केंद्र एवं शासकीय विद्यालय का निरीक्षण* किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाली गणवेश एवं पुस्तकों के वितरण, मध्याह्न भोजन, शिक्षकों की उपस्थिति सहित विद्यालय की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम में *जिला ग्रामीण प्रभारी श्री सुरेंद्र पाटने, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरोज चन्द्रवंशी, व्यापार प्रकोष्ठ सह-संयोजक श्री नितिन अग्रवाल* सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
