स्पर्श एक कोशिश द्वारा संचालित मोहल्ला क्लास, जहाँ पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो को उनके सर्वांगीण विकास हेतु नि:शुल्क ट्यूशन, विभिन्न गतिविधियाँ, प्रतियोगिता आदि आयोजित किये जाते है में शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में अमेटी युनिवर्सिटी के सोशल आऊटरिच प्रोग्राम के अन्तर्गत डा. अरूणिमा मैडम और उनकी टीम ने खेल-खेल के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाया
बच्चों को आगामी परिक्षाओं के लिए अनुशासित रूप से पढ़ाई करने की सीख दी गई, टाइमटेबल बना कर हर विषय की पढ़ाई प्रतिदिन करें, खेल समय सीमित करे मगर बंद न करे खेल से मन रिलैक्स होता है, शरीर की ताजगी, ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहती है, पढ़ाई के समय आसपास का वातावरण कैसा भी हो स्वयं पर नियंत्रण होना जरुरी है, ताकि निर्विध्न रूप से पढ़ सके, रटने की बजाय समझने की कोशिश करें, समय पर सोयें ताकि सुबह जल्दी उठ कर अपना पाठ याद कर सके आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
इस कार्यशाला मे संस्था की संस्थापिका अनिता लुनिया, अध्यक्ष सोनाली, जे.एस. ठाकुर, अमेटी युनिवर्सिटी की बायोटेक के विद्यार्थी विद्या, जान्हवी, चंचल, दिव्यिशा, आयशा, जयंत आदि शामिल हुये युनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और अरूणिमा मैडम ने अमेटी युनिवर्सिटी के सोशल आउटरीच प्रोग्राम के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के गेम्स खिला कर बच्चों को हल्दी और डिटरजेंट को मिलाकर बनने वाले रंग और उसके साईंटिफिक कारणों को समझाया, खड़ा धनियां घर पर उगाने की विधि समझाई और मिट्टी और धनिया बीज देकर उसे प्रेक्टिकल करने का प्रशिक्षण दिया।






![]()


अरुणिमा मैडम ने अपनी बिटिया का पहला जन्मदिवस मनाया और बच्चों को जलपान कराया, कार्यक्रम का संचालन जे.एस. ठाकुर ने किया।
