रायपुर डिवीजन इन्श्योरेंस एम्पलाईज यूनियन का 50 वा वार्षिक स्वर्ण जयंती अधिवेशन 26 से 28 फरवरी 2022 को राजधानी रायपुर के दूधाधारी सत्संग भवन में आयोजित हो रहा है। बीमाकर्मियों के मंडलीय संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापक उत्साह के मध्य जोर शोर से अधिवेशन की तैयारियाँ जारी है। संगठन के महासचिव काम सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी है कि इसमें बीमाकर्मी यूनियन के राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर के नेताओं सहित समूचे रायपुर मण्डल के बीमाकर्मी शिरकत करेंगे। विशेष रूप से केन्द्र सरकार द्वारा एल आई सी का आई पी ओ जारी करने हेतु हो रही कार्यवाही के विरोध में जन आन्दोलन तीव्र करने यह सम्मलेन “यह महत्वपूर्ण निर्णय लेगा | इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि आल इण्डिया इन्श्योरेंस, एम्पलाईज एसोसियेशन के अध्यक्ष काम वी रमेश होंगे। इसका उदघाटन ए आई आई ई ए के महासचिव काम श्रीकांत मिश्रा होंगे |विशिष्ट अतिथि के रूप में ऐ आई कर्ता आई ई ए के कोषाध्यक्ष काम. बी एस. रवि, सी जेड आई ई ए के महासचिव काम. धर्मराज महापात्र. ए आई आई ई ए के उपाध्यक्ष काम. बी. सान्याल, सी जेड आई ई ए के अध्यक्ष काम. एन. चक्रवर्ती एवं क्षेत्रीय महिला संयोजिका काम. उषा परगनिहा उपस्थित रहेंगी |अधिवेशन के प्रथम दिन 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे एल आई सी के आई पी ओ के खिलाफ परिक्रमा रैली निकाली जायेगी |इसी दिन दोपहर २ बजे से खुला सत्र एवं आमसभा संपन्न होगी|
