रायपुर ।राजधानी रायपुर में यात्रियों और सवारियों के नगदी पार करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है ।गिरोह के चार सदस्य कोपुलिस के अपने शिकंजे में लिया है । चार अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस भिलाई और रायपुर के ठिकानों में दबिश दे रही है । मौदहापारा और गंज इलाके में लगातार वारदात को अंजाम दे रहे थे गिरोह के सदस्य चार चार के दो गुट में बंटकर वारदात को अंजाम देते थे यात्रियों को सीट एडजस्ट करने का बहाना कर बदमाश नगदी पार कर देते थे । एक ऑटोचालक और तीन सवारी की शक्ल में ऑटो में घूमते थे,आरोपी रायपुर और भिलाई के रहने वाले है मौदहापारा और गंज थाने में आरोपियों के खिलाफ पांच केस दर्ज है ।









