किरंदुल. आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बैलाडीला देवस्थान समिति श्री राघव मंदिर के संरक्षक तथा कार्मिक विभागाध्यक्ष बी के माधव द्वारा सपत्नीक किरंदुल परियोजना एवं नगर परिवार की सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, उन्नति की मंगल कामनाओं सहित श्री राघव दरबार में महादेव जी की पूजा अर्चना की गई। प्रधान पुजारी सत्येंद्र प्रसाद शुक्ल द्वारा विधि-विधान से शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
