Skip to content
September 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ रायपुर मंडल द्वारा आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता -डीआरएम कप 2022 का शुभारंभ
  • Newsbeat
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ रायपुर मंडल द्वारा आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता -डीआरएम कप 2022 का शुभारंभ

Purushottam Manhare March 2, 2022

रायपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दिनांक 02 मार्च, 2022 को मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ रायपुर मंडल द्वारा आयोजित 19वीं अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता डीआरएम कप 2022 का शुभारंभ सेकरसा क्रिकेट स्टेडियम डब्ल्यू. आर. एस. कॉलोनी रायपुर में किया गया ।
अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता डीआरएम कप-2022 अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) लोकेश विश्नोई , अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) आशीष मिश्रा,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी डॉ.प्रकाश चंद त्रिपाठी, के दिशानिर्देशन मे आयोजित किया जा रहा है।

उपरोक्त डीआरएम कप 2022 में रायपुर मंडल के विभागों के मध्य टीमों को बनाया गया है इस टूर्नामेंट में 18 टीमें हिस्सा ले रही है, प्रथम चरण में सभी टीमों को 6 पूल में बांटकर लीग पद्धति से मैच कराया जा रहा है इसके उपरांत सुपर सिक्स टीमें जो जीतकर बाहर आयेंगी उनके मध्य लीग मैच कराया जाएगा उसमे जो टॉप चार टीम बाहर आयेंगी उनके मध्य सेमीफाइनल मैच होगा , सेमीफाइनल मैच में हारी हुई टीमों के बीच तृतीय स्थान के लिए मैच होगा ,जीती हुई टीम के बीच 13 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ 02/03/2022 को हुआ जो की 13/03/2022 तक चलेगा। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 9 मार्च को मंडल की महिला कर्मचारियों के बीच महिला क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा।

प्रथम चरण के सभी मुकाबले दिन में एवं सुपर सिक्स तथा फायनल मैच के मुकाबले रात्रिकालीन दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। प्रत्येक मैच टेनिस बॉल से खेला जाएगा हर मैच 12 ओवर का होगा।

आज के खेले गए तीनों मैच का विवरण :-
*पहला मैच*
डीजल लोको शेड रायपुर एवं इलेक्ट्रिकल टी आर डी के मध्य खेला गया।डीजल लोको शेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।डीजल लोको शेड की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 55 रन बना पाई। डीजल लोको शेड की ओर से एस बाग ने सर्वाधिक पंद्रह रन बनाए इलेक्ट्रिकल टी आर डी की ओर से विवेक और दिलीप सोना ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल टी आर डी की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 30 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। इस तरह से डीजल लोको शेड ने यह मैच 25 रनों से जीत लिया।
मैन आफ द मैच एस बाग को 15 रन और दो विकेट लेने के कारण चुना गया।
*दूसरा मैच*
डी आर जेड और पर्सनल के बीच खेला गया डीआर जेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में 119 रन बनाएं धरम ने 32 रन माखन ने 34 प्रसाद ने 26 और संजय ने 15 रनों का योगदान दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए पर्सनल की टीम पहले शुरुआती दौर में ही अपने दो विकेट खो दिए और अंत तक इस झटके से उबर नहीं पाई उसके एकमात्र बल्लेबाज कृष्णा रामटेके ने 20 रन बनाएं निर्धारित ओवर मे पर्सनल की टीम 65 रन ही बना पाई इस तरह यह मैच डीआर जेड ने 55 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच माखन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

*तीसरा मैच*
कंट्रोलर एवं इलेक्ट्रिक जनरल के बीच का खेला गया इलेक्ट्रिक जनरल ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए कंट्रोल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 102 रन बनाए बी के बारीक ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 15 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेक्ट्रिक जनरल की टीम ने 80 रन बनाए कंट्रोल ने 22 रनों से इस मैच को जीत लिया ,इस मैच के मैन ऑफ द मैच चार विकेट लेकर विनाल प्रधान बने।
———-

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news Railway Raipur

Post navigation

Previous कैट सी.जी. चैप्टर के पदाधिकारियों की बैठक हुई कैट सी.जी. चैप्टर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी का सम्मान किया
Next स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने बोर्ड परीक्षा का किया अवलोकन

Related Stories

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*

September 14, 2026
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*

September 14, 2026
मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन

September 14, 2026

Recent Posts

  • भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ‘व्यापारी कर संवाद’ को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान*

You may have missed

तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.