रायपुर । आज छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एवं इंडस्ट्री के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने सरगुजा चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारीयों का विस्तार करते हुए अभीषेक सिंह पिंटु अन्नपुर्णा फार्म सर्विसेज के संचालक को युवा चेंबर आफ कामर्स एवं इंडस्ट्री का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए हैं तथा महिला चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा ईति चतुर्वेदी वि के इंडस्ट्री के संचालिका का मनोनयन किया गया है।

आज रायपुर में चेंबर आफ कामर्स के कार्यालय में एक सादे समारोह में जिला अध्यक्ष अजीत अग्रवाल एवं कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के उपस्थिति में इन पदाधिकारीयों के नामों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने नामों की घोषणा करते हुए विश्वास व्यक्त किए की सरगुजा में चेंबर आफ कामर्स अब और मजबूती से व्यवसायीयों के हितों की रक्षा करने के लिए कार्य करेगी, आने वाले समय में बचे हुये पदाधिकारीयों की घोषणा जल्द ही की जाएगी । श्री परवानी ने दोनों अध्यक्षों को बधाई दिए।







![]()


