Skip to content
September 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • चेम्बर भवन में ‘मेरा प्रबंधक मैं’ – मैनेजमेंट आध्यात्म के साथ विषय पर , पंडित विजयशंकर मेहता का व्याख्यान
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

चेम्बर भवन में ‘मेरा प्रबंधक मैं’ – मैनेजमेंट आध्यात्म के साथ विषय पर , पंडित विजयशंकर मेहता का व्याख्यान

Purushottam Manhare March 5, 2022

रायपुर  । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 5 फरवरी 2022 को शाम 7 बजे चेम्बर कार्यालय चौ.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट, रायपुर में ‘मेरा प्रबंधक मैं’ मैनेजमेंट आध्यात्म के साथ विषय पर पंडित विजय शंकर मेहता जी ने सारगर्भित व्याख्यान दिया।

पंडित विजय शंकर मेहता  द्वारा उपस्थित लोगों को वर्तमान समय में बदलते मापदंडों के बीच आध्यात्मिक अनुराग से जीवन प्रबंधन के सूत्र से परिचय कराया गया।

पंडित मेहता जी ने अपने व्याख्यान में बताया कि हमारी बदलती हुई जीवन शैली में लक्ष्य प्राप्ति के लिए आध्यात्म किस तरह उपयोगी हो सकता है एवं हम खुद को कैसे आध्यात्म से जोड़ सकते हैं।

पं. विजयशंकर मेहता  ने ‘मेरा प्रबंधक मैं’ में कहा कि जीवन को अध्यात्म से जोड़ने पर हम अपने जीवन को इस प्रकार साध सकते हैं कि हमें हर क्षेत्र में पूर्ण सफलता मिलेगी और साथ में शांति भी प्राप्त होगी।

पं. मेहता जी ने आगे कहा कि यह प्रबंधन का युग है, अब यह सर्व स्वीकृत हो चुका है की कार्य के पूर्व योजना के समय में जो लोग सजग और सावधान होंगे वे ही सफलता तक पहुंचेंगे। यूं तो प्रबंधन का एक व्यवस्थित पाठ्यक्रम हो सकता है, लेकिन सिद्धांत और व्यवहार का जब फर्क आता है तब असली परीक्षा होती है।

अनेक लोग ऐसे होते हैं जो सैद्धांतिक रूप से प्रबंधन के क्षेत्र में अधिक दक्ष साबित हुए हैं। यह गुण जितना मौलिक है उतना ही सतत् अभ्यास भी मांगता है। देखा जाए और गहराई से सोचा जाए तो अध्यात्म अपने आप में प्रबंधन है। आध्यात्मिक व्यक्ति सुव्यवस्थित, सुनियोजित, दूरदर्शी, परिश्रमी, समर्पित और ईमानदार होता है। यह प्रबंधन के विशेष गुण होते हैं या यूं कहें प्रबंधन की सारी ताकत इन्हीं आचरणों में बसती है। आधुनिक उदाहरण और आध्यात्मिक प्रसंगों का तालमेल हमें ना सिर्फ जानकारी के स्तर पर समृद्ध बनाता है बल्कि चीजों को समझने के लिए परिपक्व दृष्टि भी देता है।

पं. मेहता  ने जीवन प्रबंधन समूह के पाँच उद्देश्यों की जानकारी दी- 1. हनुमान चालीसा मंत्र बने 2. हनुमानजी माताओं-बहनों के जीवन में उतरें, 3. हनुमानजी युवाओं के रोल मॉडल बनें, 4. पूजा-पाठ से पाखंड हटाना, 5. परिवार बचाओ अभियान।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष  अमर पारवानी  ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम जितना आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं उतना ही आध्यात्म से दूर जा रहे हैं। जिसके कारण आज हमारा जीवन समस्याओं से घिरा रहता है।

श्री पारवानी ने पंडित विजय शंकर मेहता  का धन्यवाद करते हुए आगे कहा कि पंडित जी के मार्गदर्शन से आज यहां उपस्थित प्रत्येक व्यापारी में आध्यात्म की लौ जली है।
पंडित विजय शंकर मेहता  का मार्गदर्शन मिलना सौभाग्य की बात है, हम सब अपने जीवन में पंडित जी द्वारा दिए मार्गदर्शन को निश्चित रूप से आत्मसात करेंगे। उन्होंने कहा कि
जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है जिसके नियत में ईमानदारी, प्रयासों में परिश्रम और आकांक्षा में सफलता होती है।

कार्यक्रम का संयोजन युवा चेम्बर ने किया। मंच का संचालन युवा चेम्बर महामंत्री कांति पटेल ने किया, पंडित जी का जीवन परिचय युवा चेम्बर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने दिया एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर मंत्री एवं युवा चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष ने किया।

पं. विजयशंकर मेहता जी ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष  अमर पारवानी  को व्यापार शिरोमणि से अलंकृत किये जाने पर शुभाशीर्वाद स्वरूप श्रीफल एवं शाल से सम्मानित किया।

इस अवसर पर चेम्बर संरक्षक हनुमान प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी , उत्तम गोलछा  कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंहदेव जी कार्यकारी अध्यक्ष, बागरोडिया जी संगठन मंत्री, मनोज अग्रवाल युवा चेंबर अध्यक्ष, कांति पटेल जी युवा चेंबर महामंत्री, रजत छाबड़ा युवा चेंबर कोषाध्यक्ष, विपुल पटेल युवा चेंबर उपाध्यक्ष, विजय छत्री युवा चेंबर मंत्री, विक्रांत राठौड़ युवा संगठन मंत्री, जोगेंद्र नागवानी उपाध्यक्ष, राजेंद्र खटवानी मंत्री, विकास पंजवानी उपाध्यक्ष, कन्हैया गुप्ता उपाध्यक्ष, राकेश अग्रवाल उपाध्यक्ष, सतीश श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य, निलेश मूंदड़ा मंत्री, वैभव सिंहदेव  संगठन मंत्री, प्रकाश पटेल युवा मंत्री, जितेंद्र गोलछा मंत्री, हीरा मखीजा उपाध्यक्ष, दिलीप इसरानी मंत्री, राहुल पटेल दिलीप केवलानी मंत्री, जयराम कुकरेजा मंत्री, हिमांशु वर्मा उपाध्यक्ष, विजय गुरुबक्षाणी मंत्री, कपिल दोशी कार्यकारी महामंत्री, शंकर बजाज मंत्री, श्रीनिवास रेड्डी उपाध्यक्ष, नरेंद्र हरचंदानी उपाध्यक्ष, महिला चेंबर अध्यक्ष मधु अरोरा, महिला चेंबर महामंत्री पिंकी अग्रवाल, महिला चेंबर निष्ठा चतुर्वेदी प्रमुख रूप् से उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: chember news Raipur

Post navigation

Previous अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला मड़ई में दिखी छत्तीसगढ़ की सशक्त महिलाओं की झलक
Next सभी निगम मंडलों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने एवं नियमतिकरण की मांग को लेकर छग निगम मंडल महासंघ की हुई बैठक , एवम मांग न पूरी होने पर बनी आंदोलन की रणनीति

Related Stories

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*

September 14, 2026
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*

September 14, 2026
मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन

September 14, 2026

Recent Posts

  • भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ‘व्यापारी कर संवाद’ को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान*

You may have missed

तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.