रायपुर । कार में ले जाकर मारपीट करने वाले 04 आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है ।फूंडहर चौक पर कार साइड देने को लेकर विवाद हुआ था प्रार्थी आशीष यादव अपनी ऑल्टो कार व आरोपीगण क्रेटा में सवार थे
फूंडहर चौक में दोनो में विवाद मारपीट के बाद प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ कटोरा तालाब चला गया था जिसका आरोपीगणों ने क्रेटा कार से पीछा किया था ।
कटोरा तालाब के पास प्रार्थी की कार को रोक आरोपियों ने हाथ मुक्का से मारपीट की
मारपीट कर आशीष यादव को क्रेटा में उठाकर कार में मारपीट कर फुडहर ले गये थे ।घटना की सूचना मोबाइल से मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर प्रार्थी को सकुशल बचाया व 03 आरोपियों को क्रेटा कार सहित हिरासत में लिया था । प्रार्थी आशीष की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में किया गया धारा 365 294 506 323 34 ipc के तहत अपराध दर्ज किया है ।
अपराध कायम तत्काल बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक शहर व क्राइम तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदशन में थाना तेलीबांधा पुलिस टीम द्वारा 03 आरोपियों को तत्काल व 01 आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया गया है आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार cg 04 nr 3679 की गई जप्त…
#विधिवत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है
नाम आरोपीगण…
1. पवन साहू s/o भोलाराम साहू उम्र 33 साल साकिन गांधी चौक देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर
2. प्रकाश साहू s/o कुमार साहू उम्र 33 साल साकिन साहू पारा डूमरतराई थाना माना कैंप रायपुर
3. धनेंद्र साहू s/o बलिराम साहू उम्र 25 साल साकिन साहू होटल फुंडहर v i p रोड थाना तेलीबांधा रायपुर
4. यवनेश जोशी s/o स्व0 रमेश जोशी उम्र 30 साल साकिन सतनाम चौक डूमरतराई थाना माना कैंप रायपुर
