किरंदुल: बीआईओपी सीनि सेके.स्कूल के सभागार में प्रबंधन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कोविड-19 के दिशा-निदेशों के अनुपालन में मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि शारदा दर्रो, प्राचार्य, शासकीय अरविंद महाविद्यालय, किरंदुल एवं विशिष्ट अतिथि बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) एवं इंदिरा माधव थे। कार्यक्रम का शुभारंभर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित वलन से हुआ।

तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शारदा दरों ने महिलाओं की वर्तमान दशा एवं दिशा पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि माधव ने अपने संबोधन में समस्त मातृत्व शक्ति को नमन करते हुए कहा कि महिलाएं आज के दौर में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। हवाई जहाज से लेकर शटल तक में कामयाबी हासिल कर अपना और देश का नाम स् रौशन कर रही है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश् यकता है। महिलाएं ईमानदारी और मेहनत से अपने कार्यक्षेत्र में कार्य कर रही हैं। प्रशासनिक, हास्पिटल, स् कूल विभाग की महिला कर्मचारियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रेरणा महिला समिति की सदस्य भी उपस्थित थीं। अंत में अलका सिंह, प्रबंधक (कार्मिक) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।






![]()


