रायपुर । धारदार गुप्ती (चाकू) के साथ 01 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध तरीके से तलवार, चाकू रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी – बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश् लगाने हेतु अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 13.03.22 को थाना पण्डरी को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत दलदलसिवनी अगरिया तालाब के पास आम रोड मे एक व्यक्ति अपने हाथो में गुप्ती (चाकू) रखकर लहरा रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थानो पर रवाना होकर चिन्हित व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम सौरव तिवारी पिता स्व राजा भैयया तिवारी उम्र 26 साल निवासी दलदलसिवनी साकेत विधालय स्कूल के पास थाना पण्डरी रायपुर का होना बताया। आरोपी के कब्जे से *01 नग धारदार गुप्ती (चाकू)* को जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर आरोपी के विरूध्द थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 90/22, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
*नाम सौरव तिवारी पिता स्व राजा भैयया तिवारी उम्र 26 साल निवासी दलदलसिवनी साकेत विधालय स्कूल के पास थाना पण्डरी रायपुर*








