रायपुर। आज संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा माधवराव सप्रे वार्ड, रायपुरा में करोड़ों रू. के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया। विकास उपाध्याय ने कहा कि वर्षों से जो जर्जर सड़कें थीं उनको जनता की मांग पर निर्माण कराने स्वीकृत कराया गया तथा जिसका कार्य अब पूर्ण होने जा रहा है।
विकास उपाध्याय ने आज रायपुरा स्थित श्रीराम चौंक में उपस्थित होकर श्रीराम चौंक से महादेव घाट खारून नदी पुल तक के मार्गों के डामरीकरण हेतु भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को एक और नई सौगात दी है। यह विकास कार्य करोड़ों रूपये की लागत से किया जा रहा है। इस वृहद् स्तर के भूमि पूजन में पार्षद विरेन्द्र देवांगन, एल्डरमेन देवेन्द्र यदु, छाया पार्षद विनोद (भक्कू) कश्यप, सीतेन्द्र सिंह ठाकुर, अजय निषाद, कुमारी बाई टण्डन, सती चक्रधारी, मिथलेश यादव, अनिल धीवर, रितेश साहू, सोमनाथ चक्रधारी, भूषणलाल चक्रधारी, सपन गुहा, घुरऊराम यदु, लीलाधर साहू, हेमन्त कामड़े, राजा ठाकुर, सुरेश चंद्रवंशी, गोपेन्द्र यदु, आकाश शुक्ला, खेमन धीवर, रोहित धीवर, अभिषेक साहू, प्रेमलाल बंसोड़, दीपेश यादव, लोकनाथ धीवर, समीर सिन्हा, देवकुमार धीवर, टेकूराम धीवर, देवलाल धीवर, ईनुष धीवर, चन्द्रशेखर धीवर, गोविंद निषाद, उदय निषाद, शंकर धीवर, नागेश्वर धीवर, यशवंत धीवर, मंगल धीवर, तेजराम धीवर, पुरुषोत्तम धीवर, अशोक धीवर, माखन धीवर, गैंदलाल निषाद, रमेश धीवर, पवन धीवर, पोषण फरकी, योगेश धीवर, पूनम धीवर, लोकेश्वरी साहू, विजय साहू, दुगेन्द्र साहू, अरविंद ठाकुर सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।






![]()


