रायपुर। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ वार्ड 31 रायपुर के संगठन विस्तार, आगामी मां कर्मा जयंती कार्यक्रम एव वार्ड के विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हेतु साहू समाज भवन खम्हारडीह में बैठक संपन्न हुआ।इस बैठक में वार्ड 31 के युवा प्रकोष्ठ संगठन का विस्तार रायपुर जिला युवा प्रकोष्ठ महासचिव प्रवीण साहू , दलदल सिवनी युवा प्रकोष्ठ परिक्षेत्र दिवाकर साहू के मार्गदर्शन में वार्ड के सभी साहू युवा भाइयों की सहमति से किया गया। जिसमे संयोजक केशव कुमार साहू को बनाया गया और संगठन का विस्तार किया गया। साथ ही वार्ड के साहू समाज के वरिष्ठ पार्षद रोहित साहू, दानी राम साहू , खेम लाल साहू , शत्रुघन साहू , दिनेश साहू का मार्गदर्शन बैठक में उपस्थित सभी युवाओं को प्राप्त हुआ।
इस बैठक में मुख्य रूप से मां कर्मा जयंती कार्यक्रम को वार्ड के सभी साहू परिवार के सहयोग से बड़े अच्छे स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 20 मार्च रविवार को होली मिलन कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया।








