रायपुर । अवाम हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में सुपोषण अभियान के तहत निःस्वार्थ भाव से सेवा कर आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतम़ंद असहाय, वृद्धजनों को हर दिन पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों द्वारा रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल मे दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के आने वाले परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में संस्था द्वारा निरन्तर रूप से वितरण किये जा रहे निःशुल्क भोजन के 437वे दिन रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पताल, डीकेएस अस्पतालों में मरीज के परिजनों के साथ साथ शहर के विभिन्न स्थानों रेलवे स्टेशन, फुटफाथ पर जिंदगी जी रहे जरुरतमंद गरीब मजदूर, बेसहारा लाचार वृद्धजनों को निःशुल्क गर्म और पौष्टिक भोजन वितरण किया गया।
संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के मार्गदर्शन में आज संपन्न भोजन वितरण कार्य में पं. अनिल शुक्ल, योगेश्वर सिन्हा, ज़ुबैर खान, अनमोल जैन, वसीम अकरम, राजकुमार साहू एवं अन्य ने सहयोग प्रदान किया।






![]()


