रायपुर । श्री नीलकण्ठ सेवा संस्था छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित महादेव की रसोई को प्रारंभ किये 2 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है जिसके उपलक्ष्य में रायपुर रेल्वे स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर के बाहर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
श्री नीलकण्ठ सेवा संस्था छत्तीसगढ़ के संस्थापक पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना काल से 2020 मार्च माह के अंतिम सप्ताह से ये महादेव की रसोई प्रारंभ की थी।
त्रिपाठी ने बताया कि हमने जब महादेव की रसोई प्रारंभ की थी यही सोच कर किया था कि 1 सप्ताह बस महादेव की रसोई से जरूरत मन्दों को भोजन एवं वस्त्र वितरण किया जाएगा। परंतु महादेव प्रेमियों के सहयोग से यह महादेव की रसोई को चलाते 2 वर्ष पूर्ण हो रहे। अब जब भी किसी का जन्मदिवस होता है या पूर्वजो के स्मृति में संस्था को सहयोग कर इस महादेव की रसोई को चलाने में सहयोग मिलने के कारण आज महादेव की सेना 2 साल से अपनी सेवा दे पा रही है। आज भी 2 वर्ष पूर्ण होने पर महादेव की सेना हीना ठाकुर ने अपने पुत्र के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन करवाया।
पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी ने कहा कि जब तक सहयोग और प्यार जनता का मिलता रहेगा हम ऐसे ही निरंतर महादेव के रसोई को संचालित कर जरूरत मन्दों का पेट भरने का प्रयास निरंतर करते रहेंगे। भोजन एवं वस्त्र वितरण लगातार ऐसे ही चलता रहेगा। आज महादेव की रसोई द्वारा भंडारे में भोजन के साथ वस्त्र एवं जिनके पैरों में चप्पल नही है वह भी वितरण किया गया
