Skip to content
October 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया
  • राष्ट्रीय

श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया

Purushottam Manhare March 16, 2022

जम्मू-कश्मीर. श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी की मौत हो गई.
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि कुछ आतंकवादियों को बल ने घेर लिया है और इनमें शहर के खोनमोह इलाके में नौ मार्च को एक सरपंच की हत्या में शामिल आतंकवादी भी शामिल हैं. इस मुठभेड़ के चलते रेलवे प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर बनिहाल-बारामुला के बीच चलने वाली रेल सेवा को फिलहाल स्थगित कर दिया है. यह रेलवे ट्रैक मुठभेड़ स्थल के बिलकुल नजदीक पड़ता है. ऐसे में यह यात्रियों के लिए खतरे का सबब बन सकता है.

आईजीपी ने इस पूरे मामले की ट्वीट करके जानदारी दी. इसमें कहा गया, ‘खोनमोह के सरपंच समीर भट की हाल में हुई हत्या में शामिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के आतंकवादियों को नौगाम मुठभेड़ में बल ने घेर लिया है.’ जांच के दौरान पता चला कि सरपंच की हत्या हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी मुश्ताक यातू ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख आतंकी फारूक नल्ली के निर्देश पर की थी. पुलिस ने कहा कि हमला शुक्रवार रात 8 बजकर 20 मिनट पर हुआ था, जब आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के औदौरा इलाके में सरपंच शब्बीर अहमद मीर पर गोलियां चला दीं. मीर को पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: National news

Post navigation

Previous चुनावों में हार के बाद सोनिया गांधी ने यूपी, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर कांग्रेस प्रमुखों से इस्तीफा मांगा
Next नवजोत सिद्धू ने  अध्यक्ष  पद से दिया इस्तीफा

Related Stories

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन

October 24, 2026
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • राष्ट्रीय

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )

October 16, 2026
भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा

October 15, 2026

Recent Posts

  • कैट छत्तीसगढ़ ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा*
  • भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को
  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

You may have missed

कैट छत्तीसगढ़ ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा*
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कैट छत्तीसगढ़ ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा*

October 29, 2026
भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को

October 29, 2026
YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • Uncategorized

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*

October 28, 2026

Recent Posts

  • कैट छत्तीसगढ़ ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा*
  • भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को
  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.