Skip to content
September 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जल जीवन मिशन : गोतियारडीह के 1249 की आबादी को मिलेगा नल से शुद्ध जल
  • Uncategorized

जल जीवन मिशन : गोतियारडीह के 1249 की आबादी को मिलेगा नल से शुद्ध जल

Purushottam Manhare March 16, 2022

 

रायपुर 16 मार्च 2022/ रायपुर जिले में संचालित जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से शुद्ध जल योजना के अंतर्गत समन्वयकों के द्वारा त्वरित रूप से कार्य किया जा रहा हैं। इसके लिए सभी गांवो में प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों के माध्यम से ग्रामवासियों को स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल के लिए जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे शासन कि महत्वपूर्ण योजना को समग्र रूप से जन-मानस एवं ग्रामवासियों के समक्ष हर घर नल से शुद्ध जल के नारे को सफलता पूर्वक क्रियान्वित किया जा सकेगा।

जल सुरक्षा एवं सरंक्षण के उद्देश्य से जल जीवन मिशन के समन्वयकों के टीम के द्वारा अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोतियारडीह में जन जागरूकता के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। वर्तमान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम गोतियारडिह में 51.15 लाख रूपये की सोलर योजना तथा 30.91 लाख रूपये की रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना का कार्य प्रगति पर हैं। अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम गोतियारडीह की 1249 की आबादी को नल से शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए गाव में जल जीवन मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग की योजना लागू है। इस योजना के माध्यम से गाव में 273 घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में 105 घरेलू नल कनेक्शन कराये जा चुके हैं एवं 168 घरेलू कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य प्रगति पर है। गोतियारडिह में स्थापित 14 हैण्डपंप सुचारू रूप से कार्यरत हैं।

जल जीवन मिशन के तहत आई.एस.ए गतिविधियां के तहत का समूह बनाया गया है। इस समूह को हैण्डपम्प के पानी की गुणवत्ता का परीक्षण कर उसकी ऑनलाईन एण्ट्री की ट्रेनिंग प्रदान की गई है। गाव में घरेलू नल कनेक्शन का सर्वे भी किया जा रहा है। इसी तरह जल जीवन मिशन की टीम द्वारा गोतियारडीह में महिला समूह, जल समिती, ग्राम प्रतिनिधियों, शाला के शिक्षकों, विद्यार्थीयों एवं ग्राम वासियों को जल गुणवत्ता परीक्षण, घरेलू नल कनेक्शन की जानकारी एवं एण्ट्री, पानी का बचाव, उपयोग किये गए हुए पानी का पुनः उपयोग कैसे करें, पानी को स्वच्छ रखना एवं स्वच्छ पानी का सदुपयोग, वर्षा जल का विभिन्न तकनीकी विधियों से संवर्धन एवं उपयोग किए हुए जल का उचित प्रबंधन, भंडारण आदि विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

इस जन जागरूकता जनसभा में जल जीवन मिशन की टीम के साथ सरपंच  मुकेश कुमार, रोजगार सहायक  मनोहर बघेल, प्रधान पाठक  विजय कुमार सिन्हा, शिक्षक श्रीमती सकुंतला सोन, श्रीमती दूज कुमारी टण्डन,  तुलेशवर कुमार बांसवार,  लीलाधर पटेल, पंचगण  दशरथ बघेल,  मंगलदास बांधे, ग्रामीणजन सहित ग्राम गोतियारडीह के ग्रामीणों ने भागीदारी की।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news Raipur

Post navigation

Previous समाज कल्याण मंत्री ने दिव्यांग हितग्राहियों को 5 लाख 50 हजार रुपए की राशि का चेक वितरण किया
Next मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से संबंधित विभागों के लिए 3680 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित

Related Stories

भक्ति में शक्ति और आस्था का संगम’’ ’’श्री गणेश पूजन का भव्य आयोजन’’
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

भक्ति में शक्ति और आस्था का संगम’’ ’’श्री गणेश पूजन का भव्य आयोजन’’

September 14, 2026
Игровые Разделы И Обзор Лицензионного Казино Азино 777 Доступное Зеркало На Сегодня
  • Uncategorized

Игровые Разделы И Обзор Лицензионного Казино Азино 777 Доступное Зеркало На Сегодня

September 13, 2026
एससी-एसटी उद्यमियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Uncategorized

एससी-एसटी उद्यमियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 11, 2026

Recent Posts

  • कैट ने पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप से की सौजन्य भेंट, व्यापारियों की सुरक्षा एवं सुगम व्यापारिक वातावरण को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा : कैट
  • भक्ति में शक्ति और आस्था का संगम’’ ’’श्री गणेश पूजन का भव्य आयोजन’’
  • दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर में भूगोल की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 19 सितम्बर को
  • Игровые Разделы И Обзор Лицензионного Казино Азино 777 Доступное Зеркало На Сегодня
  • एनएमडीसी स्थानीय अधिकारों की हुंकार: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, 10 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम

You may have missed

कैट ने पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप से की सौजन्य भेंट, व्यापारियों की सुरक्षा एवं सुगम व्यापारिक वातावरण को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा : कैट
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप से की सौजन्य भेंट, व्यापारियों की सुरक्षा एवं सुगम व्यापारिक वातावरण को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा : कैट

September 14, 2026
भक्ति में शक्ति और आस्था का संगम’’ ’’श्री गणेश पूजन का भव्य आयोजन’’
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

भक्ति में शक्ति और आस्था का संगम’’ ’’श्री गणेश पूजन का भव्य आयोजन’’

September 14, 2026
दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर में भूगोल की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 19 सितम्बर को
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर में भूगोल की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 19 सितम्बर को

September 14, 2026
Игровые Разделы И Обзор Лицензионного Казино Азино 777 Доступное Зеркало На Сегодня
  • Uncategorized

Игровые Разделы И Обзор Лицензионного Казино Азино 777 Доступное Зеркало На Сегодня

September 13, 2026

Recent Posts

  • कैट ने पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप से की सौजन्य भेंट, व्यापारियों की सुरक्षा एवं सुगम व्यापारिक वातावरण को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा : कैट
  • भक्ति में शक्ति और आस्था का संगम’’ ’’श्री गणेश पूजन का भव्य आयोजन’’
  • दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर में भूगोल की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 19 सितम्बर को
  • Игровые Разделы И Обзор Лицензионного Казино Азино 777 Доступное Зеркало На Сегодня
  • एनएमडीसी स्थानीय अधिकारों की हुंकार: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, 10 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.