किरंदुल. प्रतिवर्ष की परम्परानुसार बैलाडीला देवस्थान समिति श्री राघव मंदिर द्वारा वृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2078 को फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि में किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक आर. गोविंदराजन एवं कार्मिक विभागाध्यक्ष बी.के. माधव की गरिमामयी उपस्थिति में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन का उत्सव मनाया गया।

बैलाडीला देवस्थान समिति श्री राघव मंदिर के सचिव ए. के. सिंह ने समिति की ओर से सभी को इस पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रधान पुजारी सत्येंद्र प्रसाद शुक्ल द्वारा विधि-विधान से होलिका दहन सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रकाशचंद्र जैन, देवेंद्र साहू, ओमकुमार साहू, डी पी डेहरिया, गणपत नायडू, राजेश सिन्हा सहित समिति के सदस्य, परियोजना एवं नगर परिवार के सम्मानित सदस्यगण मातृशक्तियों सहित उपस्थित थे।






![]()


