रायपुर। एमआईसी सदस्य एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल ने समस्त शहरवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे आराध्य तथा प्रेरणास्रोत हैं। श्रीराम ने अपने जीवन में समस्त मर्यादाओं का पालन करते हुए कर्तव्यपरायणता और त्याग का जो संदेश दिया है, वह आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक है। जितेन्द्र अग्रवाल ने रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त शहरवासियों की उन्नति और खुशहाली की कामना की है।
