Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भूपेश बघेल प्रभु राम की स्मृतियां सहेज रहे तो कालनेमि रूपी भाजपाई विघ्न डाल रहे – कांग्रेस
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भूपेश बघेल प्रभु राम की स्मृतियां सहेज रहे तो कालनेमि रूपी भाजपाई विघ्न डाल रहे – कांग्रेस

Purushottam Manhare April 11, 2022

रायपुर/11 अप्रैल 2022। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 3 साल में छत्तीसगढ़ राममय हो गया। छत्तीसगढ़ को राममय होता देख राम के नाम से राजनीति करने वाले चंदा बटोरने वाले भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया। भाजपा अब छत्तीसगढ़ के भांचा श्री राम जी और बेटी कौशल्या माता जी के विरोध में उतर आई है। छत्तीसगढ़ के भांचा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल के दौरान जो अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बीता जिसके अपने पौराणिक महत्व है जिसमें अनेक संदेश छुपे हुए हैं उस राम वन गमन पथ को संरक्षित करने के लिए सुंदर बनाने के लिए और माता कौशल्या जी जो छत्तीसगढ़ की बेटी है उनका इकलौता मंदिर चंदखुरी में है उस मंदिर की भव्यता सुंदरता के लिए कांग्रेस सरकार में कार्य हो रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को यह मालूम है कि भगवान राम और माता कौशल्या के लिये अगाध श्रद्धा का भाव है फिर भाजपा के 15 साल के शासन काल में भाजपा ने भगवान राम के वन गमन मार्ग और माता कौशल्या के मंदिर को भव्य बनाने संरक्षित करने का काम क्यों नहीं किया? आज जब भूपेश बघेल भगवान राम वन गमन मार्ग को विकसित कर रहे प्रभु राम की स्मृतियों को सहेज रहे तो कालनेमि रूपी भाजपाई उसमें विघ्न पैदा करने का काम कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राम के नाम से राजनीति करती है, हिंदुओं के भावनाओं को छल कर वोट अर्जित करती है और सत्ता मिलने के बाद राम काज करने से परहेज करती है। बीते 7 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में बैठी हुई है जो राम के नाम से बनी थी लेकिन दुर्भाग्य की बात है बीते 70 सालों से देश में जो राम राज स्थापित था जिसमें गरीब मजदूर, किसान, युवा, महिलाएं और सभी वर्ग के हित की रक्षा होती थी। सब के कानूनी अधिकार मौलिक अधिकारों का रक्षा होता था, सभी वर्ग के रोजी-रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रहने, खाने का प्रबंध होता था उस स्थापित रामराज्य को बीते 7 साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने खत्म करने का काम किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार देश में स्थापित जनता का राज रामराज्य को खत्म कर अब चंद पूंजीपतियों के राज लाने में लगी हुई है देश के सरकारी संपत्ति रेलवे स्टेशन हवाई अड्डा विमानन कंपनी भारत के नवरत्न कंपनियों को कवर के मूल चंद पूंजीपतियों के हाथ में सौंप रही है बैंक एलआईसी डूब रहे हैं गरीब जनता के ऊपर मनमाना टैक्स लगाया जा रहा है पेट्रोल डीजल रसोई गैस के महंगे दाम से देश की जनता व्यथित और पीड़ित है किसानों को गुलाम बनाने के लिए तीन काले किसी कानून लाया गया था श्रमिकों के लिए देश के युवाओं के लिए मोदी सरकार के पास कोई योजना नहीं है सीता स्वरूप बेटियां भाजपा शासित राज्यों में असुरक्षित हैं और रावण स्वरूप बलात्कारियों को भाजपा के नेता हार माला पहनाते हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress news Raipur

Post navigation

Previous रमन सिंह कोर्ट के साथ जनता को भी जवाब दें – कांग्रेस
Next श्रीमद् भागवतकथा का पांचवा दिन पुजारी पार्क में श्री राधा जन्म, श्रीकृष्ण बाल लीलायें, श्री गोवर्धन पूजन एवं छप्पनभोग का कार्यक्रम सम्पन हुआ

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.