रायपुर । CAIT सरगुज़ा के जिला अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अम्बिकापुर प्रवास के दौरान व्यापारियों की कुछ मांगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखा जिसमें अम्बिकापुर में थोक व्यापार मंडी , औद्योगिक क्षेत्र्र में भूमि आबँटन , व्यवसाय जगत में लगने वाले तमाम लाइसेंस के सरलीकरण तथा पुराने VAT टैक्स के लिए जारी होने वाले नोटिस के संदर्भ में रविंद्र तिवारी ने व्यापारियों के मांगों से सीएम बघेल को अवगत कराया ।साथ ही मुख्यमंत्री को लिखित में ज्ञापन भी सौंपा गया ।जिसमें थोक व्यापार मंडी एवं व्यापारी सदन के लिए ज़िला कलेक्टर को ज़मीन उपलब्ध कराने , लाइसेंस की सरलीकरण के लिए मुख्यसचिव सुब्रत साहू को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही के लिए अग्रेशित किए , औद्योगिक परिसर की भूमि के लिए भी मुख्यसचिव को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किए तथा ज्ञापन में लिखित सभी बिंदुओ पर उचित कार्यवाही के लिए आश्वासन दिए ।
