रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलौदाबाजार में योग आयोग के सदस्य श्री गणेश योगी के मुख्य आतिथ्य में आज कृषि उपज मंडी प्रांगण 4 सौ से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, कलेक्टर डोमन सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
