अंबिकापुर:-अम्बिकापुर में नवनिर्मित माता बनभौरी मंदिर के लिए भक्तों का जत्था हिसार हरियाणा में स्थित माता बनभौरी धाम से ज्योति लेकर 26 जून को अम्बिकापुर पहुँचेंगे।

बता दें कि अम्बिकापुर में नव निर्मित मां बनभौरी मंदिर के लिए ज्योत लेने भक्तों का जत्था अंबिकापुर से 21 जून को रवाना हुआ था, यह जत्था इलाहाबाद दिल्ली होते हुए हिसार हरियाणा स्थित माता बनभौरी धाम पहुंचा जहाँ सभी भक्तों ने जगराता कर भजन का आनंद लिया।आज भक्त माँ की ज्योत लेकर सूरजपुर के रास्ते 26 जून को अंबिकापुर प्रवेश करेंगे,जो कि शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए कुंडला सिटी स्थित नव निर्मित मंदिर में पहुँचेगी।।ज्योत के शहर पहुँचने पर माँ बनभौरी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी।आपको ज्ञात हो कि 6 जुलाई को माँ बनभौरी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।






![]()


