Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • डूण्डा स्थित एक्सिस बैंक में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी गिरफ्तार
  • Latest
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

डूण्डा स्थित एक्सिस बैंक में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Purushottam Manhare June 25, 2022

रायपुर ।  डूण्डा स्थित एक्सिस बैंक में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि प्रार्थी बी आनंद कलस्टर हेड एक्सिस बैंक रायपुर ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि छ.ग. राज्य कृषि मण्डी बोर्ड के बैंक खाता क्रमांक 900010025774139 जिसमें सतीश वर्मा एवं चन्द्रभान सिंह ने अपने सहयोगी अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से चेक बुक जारी कराकर, चेक बुक के माध्यम से फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित कराया एवं उन्हीं चेक बुक के माध्यम से अन्य बैंक खातों में फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित कराया। इस प्रकार आरोपियों द्वारा बैंक को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने और बेईमानी के ईरादे से स्वयं के लाभ के लिए अवैधानिक तरीके से छल कर कूटरचना कर बैंक से करीबन 16,40,12,655/- रूपये का धोखाधड़ी किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 105/22 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी के मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  अभिषेक माहेश्वरी, थाना प्रभारी मुजगहन एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. को आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही बैंक के अन्य कर्मचारियों से भी बारिकी से पूछताछ कर छ.ग. राज्य कृषि मण्डी बोर्ड के बैंक खाता क्रमांक 900010025774139 के संबंध में विस्तृत जांच की गई एवं तकनीकी स्तर पर बारिकी से जांच किये जाने के पश्चात् प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तत्काल एक टीम को हैदराबाद रवाना किया गया एवं थाना स्तर पर रायपुर में भी 02 पृथक – पृथक टीमें बनाकर हैदराबाद एवं रायपुर में एक साथ रेड कार्यवाही करते हुए हैदराबाद में 02 आरोपी तथा रायपुर में 05 आरोपी एक साथ अभिरक्षा में लिया गया तथा सभी से दोनों स्थानों पर पृथक – पृथक पूछताछ प्रारंभ की गई।

पूछताछ में रायपुर निवासी आरोपी सौरभ मिश्रा ने बताया कि उसने अपने परिचित आबिद खान के माध्यम से उसके परिचित कोटक महेन्द्रा के गुलाम मुस्तफा जिसका शासकीय विभाग में अच्छी पहचान है उसके माध्यम से मण्डी बोर्ड के कुल 60 करोड़ रूपये को एक्सिस बैंक डूण्डा शाखा में जमा करवाया जहां से 09 आर.टी.जी.एस. तथा 02 स्थानांतरण के माध्यम से कुल *16,40,12,655/-( सोलह करोड़ चालीस लाख बारह हजार छै सौ पचपन) रूपये* का कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से स्थानांतरण कर दिया गया। अभिरक्षा में लिये गये आरोपियों के पास से अब तक *84 लाख 95 हजार रूपये* जप्त किया जा चुका है। साथ ही प्रकरण में अंतर्राज्यीय गिरोह के शामिल होने की जानकारी के पश्चात् दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, बैंगलोर एवं अन्य कई राज्यों में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा गबन किये गये राशि की बरामदगी हेतु टीमें रवाना की गई है।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. संदीप रंजन दास पिता सरोज रंजन दास उम्र 43 साल निवासी ब्लाॅक नंबर 08 अवंति उद्यान मार्ग मैत्रीकुुंज रिसाली जिला दुर्ग।*

*02. समीर कुमार जांगडे पिता स्व. दिनेश जांगड़े उम्र 28 साल निवासी ग्राम दोंदेकला ग्रामीण बैंक के सामने थाना विधानसभा रायपुर।*

*03. सौरभ मिश्रा पिता नरेन्द्र मिश्रा उम्र 36 साल निवासी मिश्रा बाड़ा तात्यापारा थाना आजाद चौक रायपुर।*

*04. मोह0 आबिद खान पिता स्व0 हुसैन खान उम्र 45 साल निवासी पुजारी स्कुल के पीछे रजाटाॅवर के सामने राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।*

*05. गुलाम मुस्तफा पिता मोह0 ईशाक उम्र 38 साल निवासी हाण्डी पारा शिवनगर थाना आजाद चौक रायपुर।*

*06. सत्यनारायण वर्मा उर्फ़ सतीश वर्मा पिता व्यंकट राजू उम्र 33 साल निवासी फ्लैट नंबर जी/2 एस आर एवेन्यू निजाम पेट रोड हैदराबाद थाना जे एन टी यू जिला मेडक तेलंगाना।*

*07. सांई प्रवीण रेड्डी पिता करूणाकर रेड्डी उम्र 28 साल निवासी उपर वल्ली फ्लैट नंबर 503 परमारेड्डी डायमण्ड एवेन्यू थाना राजेन्द्र नगर जिला राजेन्द्र नगर तेलंगाना।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Crime news Raipur

Post navigation

Previous रेलवे सुरक्षा बल ने 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया
Next अमर पारवानी कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए, एक बार फिर दिल्ली तक पहुँचेगी छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की आवाज

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.