Skip to content
September 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • शत प्रतिशत जाति निवास प्रमाण पत्र बनाए जाएं: कलेक्टर
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शत प्रतिशत जाति निवास प्रमाण पत्र बनाए जाएं: कलेक्टर

Purushottam Manhare July 4, 2022

कलेक्टर विनीत नंदनवार का सघन क्षेत्र भ्रमण राजस्व अमलो को दिए निर्देश

दन्तेवाड़ा, कलेक्टर  विनीत नंदनवार ने सोमवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों एवं तहसील स्थित कार्यालयों का निरीक्षण कर कामकाज का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, पटवारी प्रतिवेदन, पंजीकृत और अपंजीकृत आवेदन पत्र, लंबित प्रतिवेदन से संबंधित मामले, विवादित, अविवादित नामांतरण, लोक सेवा केंद्र, आरबीसी 6-4 सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में सुविधा शिविर के माध्यम से शतप्रतिशत आधार कार्ड बनाएं जाऐं। जिससे वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही जिले में जिनका जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बना है उनका भी शत प्रतिशत प्रमाण पत्र बनाया जाये।
उन्होंने अनुविभागीय कार्यालय बचेली में पटवारी प्रतिवेदन, राजस्व अपील, नोटिस तामिल, ऑनलाइन प्रकरण आदि के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री नंदनवार कुआकोंडा तहसील पहुंचकर लोक सेवा केंद्र में आये ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने आये हैं। इस पर श्री नंदनवार ने प्रमाण पत्र बनाने हेतु मांगे जा रहे दस्तावेजों के बारे में पूछा। कुआकोंडा जनपद पहुंचकर उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन से संबंधित आवेदनों के बारे में पूछा। इसके साथ ही उन्होंने अमृत सरोवर योजना के संबंध में जानकारी ली।
श्री नंदनवार ने कटेकल्याण जनपद पहुंच मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, नारंगी वन क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली। गौठान के सबंध में जानकारी लेते हुए प्रतिदिन गोबर खरीदी, गौठान में संचालित अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी ली। साथ ही गोबर खरीदी से वर्मी टांका के भराव की वर्तमान स्थिती के बारे में पूछा। इसके पश्चात कटेकल्याण तहसील पहुंच समय सीमा से बाहर प्रकरण, किसान-किताब, वन अधिकार पट्टा, ऋण पुस्तिका वितरण के सबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, बचेली एसडीएम  अरूण कुमार सोम, दन्तेवाड़ा एसडीएम  शिवनाथ बघेल, डिप्टी कलेक्टर विवेक चन्द्रा सहित संबंधित कार्यालयों के जनपद सीईओ एवं तहसीलदार उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Dantewada news

Post navigation

Previous अधिशासी निदेशक, बी आईओएम किरन्दुल परियोजना द्वारा की गई आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले आइकॉनिक सप्ताह समारोह की शुरूआत
Next चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर एवं निगम आयुक्त से चेम्बर प्रतिनिधि मंडल मिला, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा

Related Stories

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026
मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*

September 27, 2026

Recent Posts

  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

You may have missed

कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026

Recent Posts

  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.