Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रदेश की आंगनबाड़ियां ठप्प रही और अधिकांश केंद्रों पर ताले लगे रहे , सरकार सुध क्यों नही लेती – आकांक्षा सिंह, प्रदेश संगठन सचिव ,आप
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रदेश की आंगनबाड़ियां ठप्प रही और अधिकांश केंद्रों पर ताले लगे रहे , सरकार सुध क्यों नही लेती – आकांक्षा सिंह, प्रदेश संगठन सचिव ,आप

Purushottam Manhare July 10, 2022

*आम आदमी पार्टी ने बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर जाकर आंदोलन को समर्थन दिया – मुन्ना बिसेन,प्रदेश प्रवक्ता, आप।*

रायपुर ,आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यूनियन (सीटू) तथा जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका कल्याण संघ को समर्थन दिया । इन संघों द्वारा तीन दिनी हड़ताल के संयुक्त आह्वान के कारण आज दूसरे दिन भी प्रदेश की आंगनबाड़ियां ठप्प रही और अधिकांश केंद्रों पर ताले लगे रहे।इस हड़ताल में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हैं। यह हड़ताल कलेक्टर दर पर मजदूरी देने, सेवा निवृत्ति पर एकमुश्त कार्यकर्ताओं को पांच लाख तथा सहायिका को तीन लाख रुपये देने, पदोन्नति के जरिये कार्यकर्ताओं के सभी पद सहायिकाओं से तथा सुपरवाइजरों के सभी पद कार्यकर्ताओं से भरने, बाल विकास के अलावा अन्य कार्य करवाने पर रोक लगाने आदि मांगों पर आयोजित की जा रही है।आज भी रायपुर में दस हजार से ज्यादा कार्यकताओं ने धरना दिया।

इस धरना को आम आदमी पार्टी के मुन्ना बिसेन ने भी आज मंच साझा कर संबोधित किया तथा मजदूर-किसानों की एकता को हर आंदोलन की जीत की कुंजी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि असंगठित मजदूरों की मांगों के प्रति सरकार का रवैया पूरी तरह से मनुवादी है और जहां वह महिला और बाल विकास के कार्यों से जुड़े काम को समाज सेवा बताती है, वही इस देश में जो मुनाफा पैदा हो रहा है, उसे कॉरपोरेटों द्वारा हड़पने का रास्ता खोलती है। सरकार की इन्हीं कॉरपोरेट परस्त नीतियों के कारण आज देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है और देश की जनता कंगाली का शिकार हो रही है।

मुन्ना बिसेन ने कहा कि जो सरकार अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए तैयार नहीं है, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

इस धरने को आज प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन आदि ने भी संबोधित किया तथा आकांक्षा सिंह और गोपाल साहू , दोनो ही प्रदेश संगठन सचिव है इन्होंने कहा कि यदि आंगनबाड़ी बहनों की जायज मांगों पर सरकार अब भी ध्यान नहीं देती और दमन करेगी, तो उसे हमारे और बड़े शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिये जवाब दिया जाएगा। यह शर्म की बात है कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव में इस देश के मजदूर न्यूनतम वेतन तक से वंचित है। लेकिन जिस प्रकार किसानों के आंदोलनों के सामने सरकार को झुकना पड़ा है, उसी प्रकार आंगनबाड़ी बहनों के सामने भी झुकना पड़ेगा। हड़ताल के तीसरे दिन पूरे प्रदेश की कार्यकर्ता-सहायिकाओं का जमावड़ा रायपुर में होगा और और वे अपनी बंधुआ मजदूरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का देशव्यापी चार दिनी धरना 26-29 जुलाई को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगी।

आम आदमी पार्टी आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर पूरे प्रदेश में आंदोलन को समर्थन देगी और मांगे पूरी होने तक सहयोग करेगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: AAP cg news Political

Post navigation

Previous आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एनएमडीसी, बचेली द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन
Next मुख्यमंत्री को चातुर्मास कलश स्थापना के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.