छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों की उत्साहवर्धक भागीदारी
बचेली । आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे आइकोनिक सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण का आयोजन एनएमडीसी, बचेली ने शासकीय माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर, बचेली में किया गया।



आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आइकोनिक सप्ताह पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। इसी कडी में दिनांक 09 जुलाई, 2022 को एनएमडीसी, बचेली में आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, एनएमडीसी कर्मचारियों व पालक शिक्षक संघ द्वारा पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण का सुभारम्भ श्री पी के मजुमदार (मुख्य महाप्रबंधक) एनएमडीसी बीआईओएम, बचेली द्वारा पौधा रोपण कर किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी के मजुमदार (मुख्य महाप्रबंधक) एनएमडीसी बीआईओएम बचेली, काम्प्लेक्स थे। उनके अतिरिक्त विभागध्यक्ष सीएसआर, विभागध्यक्ष सिविल, एनएमडीसी कर्मचारी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। उपरोक्त सभी अतिथिगणों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया व पौधों का रोपण किया।
मुख्य अतिथि श्री पी के मजुमदार (मुख्य महाप्रबंधक) ने उपस्थित सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया साथ ही कहा कि एनएमडीसी पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा पर्यावरण को संरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे परियोजना के आस-पास का क्षेत्र और अधिक हरा-भरा हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि एनएमडीसी पर्यावरण की सुरक्षा हेतु कई कदम उठा रही है जिसमें वृक्षारोपण भी एक है। विभागध्यक्ष सीएसआर ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की कहा कि हमें केवल विशिष्ट अवसरों पर ही पौधे नहीं लगाने चाहिए बल्कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए यह एक नियमित आदत होनी चाहिए।
इस कार्यक्रम का उदद्देश्य सभी को प्रोत्साहित कर स्वछता और वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देना था। इसके अतिरिक्त एनएमडीसी, बचेली लग-भग 20,000 से भी अधिक फलदार पौधे किसानों के खेतों में लगवाने जा रही है।
एनएमडीसी बीआईओएम, बचेली काम्प्लेक्स में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आइकॉनिक सप्ताह का आयोजन दिनांक 04/07/2022 से 10/07/2022 तक किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अब तक कई कार्यकर्मों का आयोजन हो गया है जैसे की चलित प्रदर्शनी वाहन, स्वछता ड्राइव, टॉक शो तथा सेमिनार। इन सभी कार्यक्रम का उद्देश्य आज़ादी का अमृत महोत्सव, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत अभियान जैसे अभियानों को बढ़ावा देना है।
