रायपुर । ईदुज्जुहा के पावन पर्व अवसर पर अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के माध्यम से आज दिनांक 10 जुलाई 2022 को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के अगुवाई में भोजन वितरण के 831वें दिन पूर्ण करते हुए राजधानी के विभिन्न स्थानों पर रेलवे स्टेशन बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों के आसपास फुटपाथ पर जिंदगी जीने वाले मुफ्लीस, असहाय गरीब जरूरतमंद साथ ही दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के लिए इलाज के लिए आने वाले बीमार मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन, मौसमी फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, संस्था में हर धर्म समाज के लोग जुड़कर, हर समाज-धर्म के पावन पर्वों पर सामाजिक सद्भाव, भाईचारा मानवता के आधार पर जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वर्षों से विशेष तौर पर इस तरह का आयोजन किया जाता है।
आजके कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अरहम खान, दिव्यांश शर्मा, फराज खान एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।






![]()


