रायपुर । छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ द्वारा कृषि संकाय में स्नातक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को तकनीकी वेतनमान 4300 ग्रेड पे प्रदाय किए जाने के संदर्भ में लम्बे समय में मांग की जा रही है। इस संदर्भ में बारम्बार पत्राचार कर शासन का ध्यान आकर्षण चाहा गया है। परन्तु इस विषय में शासन द्वारा सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है। इसलिए मजबूर होकर छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ द्वारा 03.06.2022 को 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन कर शासन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया गया इसी क्रम में 21, 22-07.2022 दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। संघ की प्रमुख मांग यह है कि शासकीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 9300-34800 ग्रेड पे 4300 ( पूर्व 6 वे वेतनमान का वर्तमान 7 वे वेतनमान में नियमानुसार लेबल 9) प्रदाय किया जाये।
