रायपुर । 26जुलाई के दिन भूतपूर्व सैनिकों की सामाजिक संस्था द्वारा कारगिल विजय दिवस एवम सम्मान समारोह का आयोजन् किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में कारगिल योद्धा नायक श्री दीपचंद जी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 3 दिवसीय कारगिल विजय दिवस एवम सम्मान समारोह 3 चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में दिनांक 24 जुलाई को कारगिल योद्धा शहीद कौशल यादव (वीर चक्र) चौक आकाशवाणी से राष्ट्रीय सद्भावना (कार एवम बाइक रैली का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से किया गया है। रैली शहीद कौशल यादव चौक आकाशवाणी काली मंदिर से प्रारंभ होकर बजाना तिराहा, गौरव पंच. शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नया रायपुर स्थित बोटनिकल गार्डन तक जाएगी जहां कारगिल शहीदों के नाम वृक्षारोपण किया जाएगा। रैली (फार एवम बाइक) में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन हेतु ड्राइवर का परिचय पत्र, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज, वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
25 जुलाई 2022 को शहीद कौशल यादव चौक आकाशवाणी काली मंदिर में
प्रातः 10 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है तथा 26 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे से सम्मान सभा एवम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शहीद स्मारक भवन में किया गया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रमण सिंह जी (पूर्व मुख्यमंत्री छग ) एवं कार्यक्रम कि अध्यक्षता श्री बृजमोहन अग्रवाल जी पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रायपुर दक्षिण






![]()


कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु समिति का गठन किया है।
