पत्थलगांव अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उप-महामंत्री मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा आयोजित बैठक दिनांक 5 :8:2022 दिन शुक्रवार को जशपुर जिला इकाई अध्यक्ष का निर्वाचन एवम रथ यात्रा के संदर्भ हेतु बैठक आहूत की गई , जिसमें उपस्थित अतिथि प्रदेश मुख्य संरक्षक श्री चरण सिंह अग्रवाल , चुनाव पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार अग्रवाल , उप-पर्यवेक्षक विकास अग्रवाल संभागीय रथयात्रा प्रभारी प्रमोद अग्रवाल के द्वारा सम्पन्न कराया गया।


बैठक में सर्वसम्मति से मुरारीलाल अग्रवाल कुनकुरी को जिला अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया , मुख्य-संरक्षक चरण सिंह ,संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार , विकास अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल सभी ने उद्बोधन दिया बैठक में राम लाल अग्रवाल जी, श्री अनिल अग्रवाल , सुनील अग्रवाल , महेंद्र अग्रवाल , हेमंत अग्रवाल , सुभाष अग्रवाल , प्रयाग अग्रवाल, सभी अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, महामंत्री एवं सम्मानीय अग्र बंधु उपस्थित थे रथ प्रभारी श्री प्रमोद अग्रवाल द्वारा आद्य महालक्ष्मी आशीर्वाद रथ यात्रा की विस्तृत रूप रेखा की जानकारी दी गई एवम रथ यात्रा को सफल बनाने निवेदन किया गया ।






![]()


