Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मंहगाई से त्रस्त जनता से साहूकारों की तरह ब्याज वसूलने में लगी है मोदी सरकार -कांग्रेस
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मंहगाई से त्रस्त जनता से साहूकारों की तरह ब्याज वसूलने में लगी है मोदी सरकार -कांग्रेस

Purushottam Manhare August 7, 2022

रायपुर 7 अगस्त 2022।कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर बढ़ाए गए ब्याज के रेपो रेट को मोदी सरकार का अन्याय भरा कदम बताया है।कांग्रेस मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार जनता पर कमरतोड़ महंगाई, दिन-ब-दिन बढ़ती बेरोजगारी का बोझ डालने के बाद भी संतुष्ट नहीं है।भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दर (रेपो रेट) में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है जिसके बाद अब ब्याज की दरें 4.90% से बढ़कर 5.40% हो गई हैं। आम जनता मजबूरी में बच्चों की शिक्षा, ईलाज, घर, वाहन या विवाह के लिए लोन लेती है मगर संवेदनहीन मोदी सरकार द्वारा रेपो रेट में लगातार तीसरी बार की गई बढ़ोतरी के बाद लोन पर ब्याज दरों में 7.5% से 8% तक की वृद्धि हो जाएगी।अब गरीब और मध्यम वर्ग को हर माह अधिक ईएमआई पटाने को मजबूर होना पड़ेगा । महंगाई कम करने की बात करके केंद्र में बैठी मोदी सरकार जनता के साथ साहूकारों जैसा व्यवहार करके ब्याज वसूलने में लगी है। जनता के सुविधाओं पर ग्रहण बनकर बैठी मोदी सरकार ब्याज दरों में पिछले 93 दिन के भीतर 1.40% की बढ़ोतरी कर चुकी है। हाल ही में पिछले 8 जून को रेपो रेट में 0.50% की बढ़ोतरी की थी।

कांग्रेस मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार को मुनाफाखोरी की लत लग चुकी है। महंगाई का दंश झेल रही जनता को राहत देने के बजाय मोदी सरकार जनता को हर तरफ से परेशान करने में लगी है।पिछले आठ सालों में केंद्र सरकार ने बार-बार पेट्रोल और डीजल पर करों में वृद्धि कर जनता से 26 लाख करोड़ रुपये वसूल लिए हैं।देश में थोक महंगाई दर 15 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। इसके बावजूद मोदी सरकार के वसूली का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोदी सरकार के इस बेरहम कदम से कोई भी लोन लेने पर जनता को अतिरिक्त ब्याज का बोझ झेलना पड़ेगा। देश की अर्थव्यवस्था पहले ही गर्त की ओर जा रही है अब ब्याज दरों में वृद्धि के कारण व्यापार-व्यवसाय पर भी विपरीत असर पड़ेगा। अपने मित्र उद्योगपतियों के लाखों करोड़ का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार देश की 130 करोड़ जनता पर लगातार बोझ डाल रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress NewsRaipur Raipur

Post navigation

Previous राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल अनुसुईया उईके
Next सावन के पवित्र माह और रक्षाबंधन के अवसर पर छत्तीसगढ़ से 68 ट्रेनों को रद्द करना दुर्भाग्य जनक

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.