Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 9 अगस्त से कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय 75 किमी तिरंगा यात्रा
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

9 अगस्त से कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय 75 किमी तिरंगा यात्रा

Purushottam Manhare August 7, 2022

*मोदी सरकार संविधान के अनुसार नहीं आरएसएस के एजेंडे पर चल रही -मोहन मरकाम*

रायपुर 07अगस्त 2022, भारत छोड़ो आंदोलन दिवस से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग 75 किलोमीटर लंबी तिरंगा पदयात्रा शुरू करेगी ।6 दिन में कुल 6750 किमी की पदयात्र कांग्रेस जन तय करेंगे।और इसका समापन स्वतंत्रता दिवस के पवित्र अवसर पर राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पदयात्रा के दौरान भारत के बेमिसाल स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों तथा सैकड़ों स्वतंत्र राज्यों को एकजुट कर आधुनिक भारत को बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांग्रेस जनों की गौरवशाली भूमिका को प्रतिदिन स्मरण किया जाएगा.पदयात्रा के मार्ग में पड़ने वाले ऐतिहासिक ,सामाजिक और धार्मिक स्थलों पर भी पदयात्री रुकेंगे शीश नवायेंगे।

आजादी की लड़ाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देश को शर्मसार करने वाले पाखंड पूर्ण चरित्र की आलोचना करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्र ध्वज में तीन रंग की आलोचना करते हुए कहा यह तीनों रंग अच्छाई का नहीं बल्कि बुराई का प्रतिनिधित्व करते हैं और उसने यहां तक ​​​भी घोषणा कर दी थी कि कोई भी हिंदू कभी भी भारत के राष्ट्रीय ध्वज को स्वीकार नहीं करेगा. गुरु गोवलकर ने अपनी किताब बच ऑफ थॉट में भी तिरंगे की आलोचना किया है।आज प्रधान मंत्री मोदी और भाजपा दोनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसकी विभाजनकारी विचारधारा के कट्टर अनुयायी हैं.आजादी की 75 वी वर्षगांठ मनाने का ढोंग करने वाले भाजपाइयों को अपने उस वक्तब्य का स्पष्टीकरण देना चाहिए जिसमें वे देश की आजादी 1947 नहीं 2024 को मानते है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत का संविधान सीधे तौर पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उत्पन्न आस्था और विचारधारा से निकला है और देश की सभी सरकारों को भारत के संविधान की भावना के अनुसार ही देश चलाना है, परन्तु वर्तमान में मोदी सरकार वास्तव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों में निहित एवं उसके प्रति समर्पित है. उसके काम देश की एकता अखंडता के लिए घातक हैं। सरकार सर्व जन हिताय की मूल भावना के विपरीत चल रही है ,उसके देश के आम आदमी को राहत नहीं पहुचा रहे और मोदी सरकार की आरएसएस पोषित नीतियों से देश के लिए समस्याएं पैदा हो रही हैं. ।संविधान को विष बताने वाले आरएसएस के अनुयायी देश के संविधान के अनुसार सरकार चलाने का सिर्फ ढोंग कर रहे हैं। मोदी सरकार का यही आचरण ही देश की समस्यायों का मूल कारण है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ के सभी लोगों से 09 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली कांग्रेस नेतृत्व वाली विधानसभा वार पद यात्रा में भाग लेने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की भावना को पुनर्जीवित करना और बहुलवाद और विविधता में एकता के भारतीय संस्कृति को मजबूत करना आज समय की सबसे बड़ी मांग है

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Congress NewsRaipur

Post navigation

Previous सावन के पवित्र माह और रक्षाबंधन के अवसर पर छत्तीसगढ़ से 68 ट्रेनों को रद्द करना दुर्भाग्य जनक
Next अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में हज़रत सैय्यद इमाम हुसैन (रदिअल्लाहु अन्हु) और शहीदे कर्बला की याद में 08-09 अगस्त 2022 को सर्वधर्म प्रार्थना एवं लंगर का आयोजन

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.