रायपुर । अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में दरबार ए इलाही, रामनगर रायपुर (छ.ग.) में संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में प्रतिवर्षानुसार हज़रत सैय्यद इमाम हुसैन (रदिअल्लाहु अन्हु) की याद में मोहर्रम मनाया जाता है। जिसमें मोहर्रम का महीना शुरू होते ही विशेष रूप से दस दिनों तक देश प्रदेश की खुशहाली, सुख समृद्धि, अमन चैन के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की जाती है। जिसमे देश प्रदेश के अलग अलग जगहों दूर दराज से सभी धर्म समाज के लोग शामिल होते हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2022 को रात्रि 08 बजे से विशेष रूप से महापुरुषों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना किया जायेगा एवं दिनांक 09 अगस्त 2022 को दोपहर 02.00 बजे से आम लंगर (शाकाहारी भंडारा), मिष्ठान, शरबत का भी वितरण किया जायेगा।






![]()


