रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर गोली चलने की वारदात सामने आ रही है। घटना गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद पर हुई है । बताया जा रहा है कि उड़ीसा निवासी युवक ने एक व्यक्ति के ऊपर गोली चला दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर अभनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम हसदा के पास ओवरटेक करने के विवाद पर आरोपी ने निखिल साहू की जाँघ पर गोली चला दी जिससे निखिल घायल हो गया और घायल को तत्काल इलाज के लिए अभनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उसका उपचार जारी है बताया जा रहा है कि अब घायल युवक खतरे से बाहर है
वहीं पुलिस घटना की सूचना मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी को उसकी थार गाड़ी एवं लायसेन्सी पिस्टल के साथ पकड़ लिया गया है। आरोपी विक्रमादित्य सिंह देव उड़ीसा का रहने वाला है उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा कि आरोपी कालाहांडी ज़िले में नक्षत्र न्यूज़ में काम करता है।








