Skip to content
September 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्मार्ट सिटी रायपुर को देंगे 165 करोड़ रू. की कार्य योजनाओं की नई सौगात
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्मार्ट सिटी रायपुर को देंगे 165 करोड़ रू. की कार्य योजनाओं की नई सौगात

Purushottam Manhare August 14, 2022

 

*14 अगस्त को जे.आर. दानी स्कूल व रायपुर स्मार्ट सिटी लि. नवीन भवन, नगर निगम खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री*

*आर.एस.सी.एल. की 24X7 जल प्रदाय योजना, महाराजबंध तालाब में 3 एम.एल.डी. एस.टी.पी., नरैया एवं खो-खो तालाब में 1-1 एम.एल.डी. एस.टी.पी. स्थापना कार्य का होगा भूमिपूजन*

*रायपुर।* मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल रविवार 14 अगस्त को रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 165 करोड़ रू. की कार्य योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। बूढ़ा तालाब प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जे.आर. दानी स्कूल के नवीन भवन, नगर निगम खेल मैदान व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे, साथ ही 24X7 जल प्रदान योजना, महाराजबंध तालाब में 3 एम.एल.डी. एस.टी.पी., नरैया एवं खो-खो तालाब में 1-1 एम.एल.डी. एस.टी.पी. स्थापना कार्य का भूमिपूजन इस समारोह में करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित सांसद श्री सुनील सोनी, महापौर श्री एजाज़ ढेबर, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री बृजमोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मिलित रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 14 अगस्त रविवार शाम 4 बजे सिटी कोतवाली परिसर के 6वें माले में बने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इस भवन से अब रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय संचालित होगा। सायं 4ः15 बजे मुख्यमंत्री श्री बघेल का कालीबाड़ी चौक स्थित जगन्नाथ राव दानी शाला आगमन होगा, जहां क्रियान्वयन एजेंसी रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 8.57 करोड़ रू. की लागत से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। परिसर में तीन तलों के साथ नवीन भवन का निर्माण किया गया है, जिसमें 18 क्लास रूम, 3 प्रयोगशाला, हर तल में प्रसाधन की व्यवस्था के साथ ही सभी क्लास में बैठक व्यवस्था व मैग्नेटिक ग्रीन बोर्ड लगाया गया है। परिसर में सीसीटीवी कैमरा सर्विलांस के साथ वाटर कूलर, आकर्षक पेंटिंग, स्टेज का निर्माण किया गया है। इस नवीन भवन का कुल क्षेत्रफल 11563 वर्ग फीट है। इसके अलावा पुराने भवन का जीर्णोद्धार भी किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल का शाम 4ः45 बजे बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर प्रांगण आगमन होगा, जहां वे 2.62 करोड़ रू. की लागत से निर्मित नगर निगम खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 130.39 करोड़ रू. की लागत से शुरू की जा रही 24X7 जल प्रदान योजना, 9.99 करोड़ रू. लागत की महाराजबंध तालाब में 3 एम.एल.डी. एस.टी.पी., 3.75 करोड़ की लागत से नरैया एवं 3.77 करोड़ की लागत से खो-खो तालाब में 1-1 एम.एल.डी. एस.टी.पी. निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। 24X7 जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 189.46 किलो मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी और इसके पूरा हो जाने से 28645 घरों में नल कनेक्शन के जरिए 2.25 लाख आबादी तक 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इस योजना में अत्याधुनिक वाटर मीटर का प्रयोग करते हुए पर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति प्रेशर के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में छ.ग. योग आयोग के अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल छगन चौबे, जल कार्य विभाग के अध्यक्ष  सतनाम सिंह पनाग, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष श्री नागभूषण राव, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष  जितेन्द्र अग्रवाल, संस्कृति, पर्यटन एवं मनोरंजन विभाग के अध्यक्ष  आकाश तिवारी, पार्षद डॉ. सीमा कंदोई, श्रीमती निशा देवेन्द्र यादव एवं श्रीमती सरिता वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक विशेष रूप से सम्मिलित रहेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous तेजस्विनी फाउंडेशन की महिलाओं ने बांधी पुलिस भाइयों को राखी
Next आज़ादी के अमृत महोत्सव : छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज, सरगुजा इकाई ने अंबिकापुर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज का किया वितरण

Related Stories

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*

September 27, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026

Recent Posts

  • Ozwin Casino With The Best Australian Pokies Explored In Detail<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir
  • एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar

You may have missed

Ozwin Casino With The Best Australian Pokies Explored In Detail<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

Ozwin Casino With The Best Australian Pokies Explored In Detail<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

September 28, 2026
Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir
  • Uncategorized

Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir

September 28, 2026
एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*

September 27, 2026
Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • Uncategorized

Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile

September 27, 2026

Recent Posts

  • Ozwin Casino With The Best Australian Pokies Explored In Detail<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir
  • एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.