आज़ादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिये आज छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज, सरगुजा इकाई द्वारा स्थानीय ब्रह्म रोड एवं देवीगंज रोड, अम्बिकापुर स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। चैम्बर के पदाधिकारियों द्वारा समस्त व्यवसाइयों से निवेदन किया गया की 13, 14 एवं 15 अगस्त को अपने दुकान एवं निवास पर ससम्मान तिरंगा झंडा फहराए।







![]()


इस वर्ष आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ध्वज फहराने हेतु समस्त भारत वर्ष में मुहीम चलाई जा रही है जिस में छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज द्वारा भी बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया जा रहा है। छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ में तिरंगा यात्रा निकाल कर नि:शुल्क झंडा वितरण किया जा रहा है। चैम्बर आफ कामर्स की सरगुजा इकाई द्वारा आज दिनांक तक करीब 400 झंडे वितरित किए जा चुके हैं। आज का कार्यक्रम मुख्य रूप से छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज, सरगुजा इकाई के सम्मानित अध्यक्ष श्री अजीत कुमार अग्रवाल जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री श्री मुकेश अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्री गुलाब चंद धनवानी, श्री संतोष अग्रवाल जी, श्री वैभव अग्रवाल जी, श्री पंकज अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष श्री अमित तिवारी जी, मंत्री श्री शिवांशू गुप्ता जी एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
