Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों से केजरीवाल का आव्हान बोले- बनाना है सबसे मजबूत देश – कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों से केजरीवाल का आव्हान बोले- बनाना है सबसे मजबूत देश – कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

Purushottam Manhare August 20, 2022

 

*केजरीवाल का अभियान ‘मेक इंडिया नंबर-1’ शुरू हुआ – भानू चंद्रा, प्रदेश संगठन मंत्री*

कोमल हुपेंडी ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आव्हान पर आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से देशभर के लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। कई राज्यों में आप अन्य राजनीतिक दलों के सामने प्रतिद्वंदी के रूप में भी खड़ी हो रही है। बुधवार को आप संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना अब हमारा मिशन है। आइए, मिलकर भारत को नंबर-1 बनाते हैं। इसके लिए हमें देश में सबको अच्छी और निःशुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होंगी। हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और किसानों को फसल का पूरा दाम देना होगा। हमें ये पांच चीजें सुनिश्चित करनी पड़ेंगी जो इस प्रकार है,

1. देश में सबको अच्छी और मुफ्त शिक्षा देनी होगी।

2. सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होगी।

3. बेरोजगारों के लिए लिए रोजगार की व्यवस्था करनी होगी।

4. महिलाओं का सम्मान करने के साथ सुरक्षा उपलब्ध करानी होगी।

5. किसानों की आय बढ़ानी होगी।

केजरीवाल ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया तो भारत 75 साल और पीछे रह जाएगा। इन पार्टियों और नेताओं ने अपने परिवार व अपने दोस्तों का घर भरने के सिवाय और कुछ नहीं किया।

 

कोमल हुपेंडी ने यह भी अपील की है कि केजरीवाल जी ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस समेत देश की सभी पार्टियों के लोग साथ आएं। हमें लड़ाई-झगड़े नहीं करने हैं। लड़ाई-झगड़ा करके हमने 75 साल खराब कर दिए। भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है, लेकिन शर्त यह है कि देश के 130 करोड़ लोगों को मिलकर बागडोर संभालनी पड़ेगी। मैं देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को जोडूंगा। जब इस मिशन से सभी लोग जुड़ जाएंगे, तब भारत को सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

अंत में कोमल हुपेंडी ने अपील की है कि
आइए केजरीवाल जी के आवाह्न पर हम सब मिलकर भारत को विश्व का नंबर एक देश बनाएं। कृपया 95-1000-1000 पर मिसकॉल देकर इस अभियान से जुड़ें। हमें देश के 130करोड़ लोगों को एक साथ लाना है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ महिलाओं में जागरूकता लाने हेतु विशेष प्रयास-डॉ नायक
Next साईबर अपराध रोकने हेतु रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान “सुनो रायपुर” के अंतर्गत जागरूकता लाने हेतु चेम्बर में कार्यशाला

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.