Skip to content
November 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • साईबर अपराध रोकने हेतु रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान “सुनो रायपुर” के अंतर्गत जागरूकता लाने हेतु चेम्बर में कार्यशाला
  • छत्तीसगढ़

साईबर अपराध रोकने हेतु रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान “सुनो रायपुर” के अंतर्गत जागरूकता लाने हेतु चेम्बर में कार्यशाला

Purushottam Manhare August 20, 2022

इस अभियान को चेम्बर एवं व्यापारियों द्वारा रायपुर से पुर प्रदेश स्तर तक प्रचार-प्रसार किया जायेगा-“अमर पारवानी”
आपकी सतर्कता ही सुरक्षा है— “एस.एस.पी. श्री प्रशांत अग्रवाल”

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा साइबर सिक्योरिटी के प्रति व्यापारियों में जागरूकता लाने तथा लगातार बढ़ रहे साइबर क्राईम को रोकने हेतु छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं पुलिस विभाग रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज चेम्बर भवन में ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर एवं सिक्योरिटी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रशांत अग्रवाल जी उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर होंगे । मुख्य वक्ता के रूप में साइबर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सुश्री मोनाली गुहा जी होंगी । विशिष्ट अतिथि में श्री सुखनंदन राठौर जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (शहर), श्री कीर्तन राठौर जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण), श्री देव चरण पटेल जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर, श्री अभिषेक माहेश्वरी जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम रायपुर एवं श्री अविनाश मिश्रा जी सी.एस.पी. कोतवाली रायपुर उपस्थित हुए ।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि बदलते तकनीकी युग में बैंकिंग सुविधाओं का ऑनलाइन प्रयोग करते हुए हम अज्ञानतावश फर्जी वेबसाइटों के चंगुल में आकर आर्थिक नुकसान के शिकार बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ सावधानियां रखने पर ऐसे नुकसानों से बचा जा सकता है । इसी तारतम्य में आज चेम्बर भवन में ये कार्यशाला आयोजित की गई है । पुलिस प्रशासन द्वारा 7 दिवसीय सुनो रायपुर कार्यक्रम किया जा रहा है जिसे प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है ।

कार्यशाला में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि डिजिटल अपराध को केवल आप ही रोक सकते हैं जागरूक होकर। कोई अपराध होने से पहले ही उसे रोकने के उपाय करना उचित होता है। फर्जी खाते खुल जाते है और उस व्यक्ति को पता भी नही होता। अग्रवाल जी ने कहा कि पिछले कोरोना काल से सोशल मीडिया में, इंटरनेट में लोग ज्यादा समय बिताते है जिससे उनके डिजिटल अपराध के शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है।
वर्तमान में विभिन्न तरीकों से हो रहे फ्राड के बारे में जानकारी देते हुए निम्न जानकारियां दीं जैसे:- व्हाट्सएप में मैसेज में +92 से मैसेज आते है जिसमे लिंक होता है उसे बिना जानकारी के क्लिक ना करें, नए-नए अपलिकेशन डाउनलोड करवाए जाते हैं जिससे आपकी पूरी जानकारी उन्हें मिल जाती है। मोबाईल में मिलने वाले लोन और लॉटरी से सम्बंधित मैसेजों से हमेशा बचें। कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपनी अतिरिक्त जानकारी न देवें ।
चेम्बर द्वारा किये जा रहे लोक कल्याण कार्यों पर बधाई देते हुए अंत में अग्रवाल जी ने कहा कि फ्रॉड कभी भी किसी के साथ हो सकता है। जिसे आपकी सतर्कता से बहोत आसानी से रोका जा सकता है अन्यथा फ्रॉड होने के बाद उसे सुलझाना उतना ही कठिन है अतः हमे हमेशा सचेत रहने की आव्यश्याक्ता है।
कार्यशाला में व्यापारियों द्वारा मोबाईल खरीदने के दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पर कहा कि निर्धारित मूल्य से यदि बहुत कम कीमत पर आपके पास कोई मोबाईल बेचने आता है तो आप समझिये की वह फ्रॉड है, ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है (अभिषेक माहेश्वरी जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम रायपुर) ।

 

 

चेम्बर अध्यक्ष पारवानी ने सुझाव देते हुए कहा कि पुलिस विभाग से ऑन लाइन फ्रॉड, साईबर क्राइम को रोकने जागरूकता हेतु वीडियो बनाकर उसे शहर के सभी व्यापारी अपने स्तर पर सोशल मिडिया प्रचार प्रसार करेंगे । और कहा कि पुलिस विभाग द्वारा इस अभियान में चेम्बर एवं व्यापारी संघों द्वारा बढाया जायेगा।
कार्यशाला में आए हुए विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी साइबर फ्रॉड से बचने हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी गई उदाहरणतः:- व्यापारियों से होने वाली मुख्यतः तीन प्रकार के फ्रॉड होते जैसे बिजनेस संबंधी, खाता संबंधी, व्हाट्सएप संबंधी फ्रॉड होते हैं। पेमेंट लेन-देन के लिंक बिना परिक्षण किये ना खोलें बल्कि सीधा खाते में देखकर ही सुनिश्चित करें । बिजली विभाग के नाम से फर्जी कॉल और मैसेज से सतर्क रहने को कहा। साइबर फ्रॉड होने के बाद उसे पकड़ना कठिन है लेकिन उससे बचना उतना ही आसान है। लेकिन बिना जागरूकता के पढ़े लिखे लोग भी इसमें फस जाते हैं अतः इससे बचने के लिए जागरूकता ही एक मात्र उपाय है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर ने उदाहरण देकर चेताया कि लोग प्रलोभन और लुभावने ऑफर के चक्कर में अक्सर साइबर क्राईम का शिकार हो जाते हैं ।
कार्यशाला का संचालन प्रदेश चेम्बर महामंत्री अजय भसीन एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तम चंद गोलछा जी द्वारा किया ।

आज की कार्यशाला में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, कार्यकारी महामंत्री- कपिल दोशी, विकास आहूजा, उपाध्यक्ष-टी.श्रीनिवास रेड्डी, पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, मनोज जैन, नरेन्द्र हरचंदानी, हीरा माखीजा, अमृत लाल पटेल, जय नानवानी, राकेश अग्रवाल,महावीर मालू, विनोद कुमार साहू, प्रशांत देशकर, अनिल केवलानी, संगठन मंत्री-महेन्द्र कुमार बागरोड़िया, मंत्री-नीलेश मूंधड़ा, लोकेश साहू, शंकर बजाज, विक्रांत राठौर, जयराम कुकरेजा,शंकर सचदेव, प्रदीप पगारिया, पार्थ केवलानी, जयंत मोहता,पराग शाह, दिलीप इसरानी, सांस्कृतिक प्रभारी-आलोक शर्मा, युवा चेम्बर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री कांति पटेल, जयेश पटेल, विपुल पटेल, साबुन निर्माता संघ के अध्यक्ष-इंदरलाल धीरानी, छत्तीसगढ़ फार्मा डीलर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष विनय कृपलानी, मालवीय रोड शारदा चैक व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन निहाल, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष श्याम माहेश्वरी, शिवशक्ति व्यापारी एसोसियेशन के सचिव, अमर परचानी कार्यकारिणी सदस्य-सतीश श्रीवास्तव, सदस्य-अमरीक सिंह, मनमोहन सिंह, सी.एम.सिंघवी, उमेश माथुर,

कन्हैया सचदेव, विजय छत्री, बलराम पी. आहूजा, सुनील कोडवानी, नितिन जसवानी, दिलीप टाटिया, मयंक नैनानी, प्रकाश पटेल, जगदीश पटेल, कपिल पटेल, अमित कुमार सहित अनेक व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं व्यापारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों से केजरीवाल का आव्हान बोले- बनाना है सबसे मजबूत देश – कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप
Next बलात्कारियों और हत्यारों को जेल से रिहा किया जाना मोदी के गुजरात मॉडल का ही एक नमूना*

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.