रायपुर । गुरुकुल महिला महाविद्यालय कि कंप्यूटर कॉउन्सिल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में रायपुर पुलिस सिटी कोतवाली से एस. आई. श्रद्धा वर्मा, एस.आई. रामचंद्र शाह व कॉन्स्टेबल सुमित वर्मा व नरेंद्र ध्रुव द्वारा सबको साइबर स्मार्ट बनाने रायपुर पुलिस का जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी ,बताया कि यह अभियान 15 अगस्त से 21 अगस्त तक हर स्कूल व कॉलेज में साइबर अपराध के लिए रायपुर पुलिस छत्राओं को नारे के माध्यम से , इनका नारा हैं *सुनो रायपुर Be alert . Be safe* द्वारा जागरूक कर रहे है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर क्राइम से बचाना ,साथ ही उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम क्या है और किस तरह से साइबर क्राइम होते की जानकारी दी।

एस आई श्रद्धा वर्मा जी ने साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें ,cybercrime.gov.in पर शिकायत करें अथवा साइबर सेल को 07714247109 पर व्हाट्सएप करे।एस आई राम चन्द्र साहू जी ने कहा कि अनजान नंबर से आये लिंक को कभी क्लीक ना करें,लोन एप्प के झांसे में न आये।आप को बाद में ब्लैक मेल कर सकते है , अनजान व्यक्ति को फोन पर अपनी जानकारी जानकारी ना दें जैसे आधार नंबर पैन कार्ड नंबर एटीएम ओटीपी आदि साझा ना करें आदि छात्राओं ने साझा किया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वयंसेवक और छात्राएं प्राध्यापक डॉ राजेश अग्रवाल ,डॉ अमिता तेलंग श्रीमती रात्रि लहरी कार्यक्रम अधिकारी , श्रीमती रुकमणी दिग्रसकर ,पूनम उपस्थित रहे। अंशिका दुबे द्वारा मंच संचालन किया गया ।






![]()


