भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष रितेश कुमार शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घरघोड़ा आगमन पर कल जर्जर सड़क, बदहाल शिक्षा व्यवस्था , बढ़ती बेरोजगारी, बेरोजगारी भत्ता, एवं अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित समस्त मोर्चा – प्रकोष्ठों के सभी प्रदेश, जिला, मण्डल, शक्तिकेंद्र व मतदान केंद्र के पदाधिकारी, सदस्यगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
