रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी 15 सितंबर 2022 से 17 सितंबर 2022 तक जगदलपुर, जिला बस्तर में तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
इस दौरान माननीय स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम, विभागीय समीक्षा एवं जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
